स्वास्थ्य/चिकित्सा: केन्या ने एमपॉक्स के बढ़ते मामलों के चलते स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी सतर्क रहने की सलाह

केन्या ने एमपॉक्स के बढ़ते मामलों के चलते स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी सतर्क रहने की सलाह
केन्या के स्वास्थ्य अधिकारियों ने एमपॉक्स के तीन नए मामले आने के बाद नागरिकों से सतर्क रहने की सलाह जारी की है। इसके साथ ही एक महीने से जारी विराम समाप्त हो गया है और यहां कुल मामलों की संख्या 17 हो गई है।

नैरोबी, 9 नवंबर (आईएएनएस)। केन्या के स्वास्थ्य अधिकारियों ने एमपॉक्स के तीन नए मामले आने के बाद नागरिकों से सतर्क रहने की सलाह जारी की है। इसके साथ ही एक महीने से जारी विराम समाप्त हो गया है और यहां कुल मामलों की संख्या 17 हो गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया, स्वास्थ्य मंत्रालय के कैबिनेट सचिव डेबोरा बारासा ने एक बयान में कहा कि सरकार ने इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरुक करने का काम शुरू कर दिया है। केन्यावासियों को कहा गया है कि एमपॉक्स फैलने वाले क्षेत्रों में यात्रा करने से बचें।

बारासा ने कहा, ''हम तीन नवीनतम मामलों पर नजर बनाए हुए हैं, जबकि 13 रोगी पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और एक की मौत हुई है। अब तक 83 संपर्कों की पहचान की गई है, जिनमें से 78 ने आवश्यक 21 का परहेज पूरा कर लिया है।''

उन्होंने नागरिकों से एमपॉक्स निवारक उपायों का पालन करने का आह्वान करते हुए कहा कि संक्रमित व्यक्तियों या उनकी वस्तुओं के साथ निकट संपर्क से बचें। इसके जोखिम को कम करने के लिए यौन साझेदारों की संख्या सीमित करना और बार-बार हाथ धोने या हैंड सैनिटाइज़र के उपयोग के माध्यम से अच्छी स्वच्छता बनाए रखें।

केन्या के 26 प्रवेश बिंदुओं पर 1.7 मिलियन यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई। देश में दिसंबर में टीके आने की उम्मीद है, क्योंकि केन्या उन पांच अफ्रीकी देशों में से एक है, जिन्हें अफ्रीका में इस बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के नेतृत्व वाली पहल के तहत एमपॉक्स वैक्सीन की 50,000 खुराकें मिलने वाली हैं।

शुक्रवार को अफ्रीका रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने कहा कि केन्या के अलावा, बुरुंडी, लाइबेरिया, युगांडा और दक्षिण अफ्रीका जैसे एमपॉक्स के मामलों वाले कई अफ्रीकी देशों में पिछले छह हफ्तों में कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया है, हालांकि अफ्रीका में यह तेजी से फैल रहा है। इस साल 50,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।

एमपॉक्स जिसे मंकीपॉक्स के नाम से भी जाना जाता है, पहली बार 1958 में प्रयोगशाला के बंदरों में पाया गया था। यह एक दुर्लभ वायरल बीमारी है जो आमतौर पर शरीर के तरल पदार्थ, श्वसन बूंदों और अन्य दूषित पदार्थों के माध्यम से फैलती है। संक्रमण के कारण आमतौर पर बुखार, दाने और लिम्फ नोड्स में सूजन होती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 Nov 2024 7:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story