केरल के मुख्यमंत्री का फैसला आज रात या कल तक होने की संभावना के. मुरलीधरन

केरल के मुख्यमंत्री का फैसला आज रात या कल तक होने की संभावना  के. मुरलीधरन
केरल विधानसभा चुनाव में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की जीत के बाद अगले मुख्यमंत्री के नाम पर अब भी संसपेंस बना हुआ है। इस बीच, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और नवनिर्वाचित विधायक के. मुरलीधरन ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला पार्टी का हाईकमान ही करेगा। यह फैसला बहुत जल्द, यानी आज रात या फिर कल तक भी आ सकता है।

तिरुवनंतपुरम, 9 मई (आईएएनएस)। केरल विधानसभा चुनाव में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की जीत के बाद अगले मुख्यमंत्री के नाम पर अब भी संसपेंस बना हुआ है। इस बीच, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और नवनिर्वाचित विधायक के. मुरलीधरन ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला पार्टी का हाईकमान ही करेगा। यह फैसला बहुत जल्द, यानी आज रात या फिर कल तक भी आ सकता है।

पार्टी में इस समय अलग-अलग नेताओं के समर्थकों द्वारा पोस्टर और फ्लेक्स लगाकर अपने-अपने नेताओं को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की जा रही है। इसे लेकर के. मुरलीधरन ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि कांग्रेस का हाईकमान इन सब चीजों को आधार नहीं बनाता। उनके अनुसार, पार्टी नेतृत्व यह देखेगा कि विधायकों और गठबंधन सहयोगियों का रुख क्या है और उसी के आधार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

इस समय मुख्यमंत्री पद की दौड़ में तीन बड़े नाम चर्चा में हैं वी. डी. सतीशन, आर. रमेश चेन्निथला और के. सी. वेणुगोपाल। तीनों नेता दिल्ली में पार्टी हाईकमान से लगातार बातचीत में लगे हुए हैं। ऐसे में समर्थकों की नजरें भी लगातार दिल्ली की राजनीति पर टिकी हुई हैं।

राज्य में जगह-जगह इन नेताओं के समर्थन में पोस्टर और फ्लेक्स लगाए गए हैं, जिससे यह साफ है कि कार्यकर्ताओं में अपने-अपने पसंदीदा नेता को लेकर काफी उत्साह है। मुरलीधरन ने यह भी कहा कि इससे पार्टी के अंदरूनी फैसले पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

उन्होंने यह भी माना कि पार्टी के भीतर इस समय थोड़ी बहुत खींचतान जरूर चल रही है लेकिन यह कोई नई बात नहीं है। चुनाव के बाद ऐसे हालात अक्सर बनते हैं। उनका कहना है कि जैसे ही हाईकमान फैसला लेगा, पार्टी में पूरी तरह एकता आ जाएगी।

मुरलीधरन ने कहा कि अभी चुनाव परिणाम आए हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है। सिर्फ कुछ ही दिन बीते हैं और ऐसे में फैसला लेने में थोड़ा समय लगना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि 4 मई को चुनाव परिणाम आए थे और आज 9 मई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले दो-तीन दिनों के भीतर तस्वीर साफ हो जाएगी और पार्टी नेतृत्व कोई अंतिम निर्णय ले लेगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 May 2026 1:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story