संजीव अरोड़ा के घर ईडी के छापे पर कांग्रेस नेता बोले- 'आम आदमी पार्टी और भाजपा कर रहीं आपस में खेला'

संजीव अरोड़ा के घर ईडी के छापे पर कांग्रेस नेता बोले- आम आदमी पार्टी और भाजपा कर रहीं आपस में खेला
पंजाब में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास पर ईडी की छापेमारी के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा एक-दूसरे के खिलाफ 'खेला' कर रही हैं।

चंडीगढ़, 9 मई (आईएएनएस)। पंजाब में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास पर ईडी की छापेमारी के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा एक-दूसरे के खिलाफ 'खेला' कर रही हैं।

चंडीगढ़ में शनिवार को पंजाब कांग्रेस की बैठक से पहले राज्य के पार्टी प्रभारी भूपेश बघेल ने कहा, "चाहे पंजाब की सरकार (आम आदमी पार्टी) हो या दिल्ली (भाजपा), दोनों के काम करने का तरीका एक जैसा ही है। ये एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। पंजाब में, मान सरकार विजिलेंस डिपार्टमेंट का गलत इस्तेमाल करती है और हर किसी के खिलाफ केस दर्ज करती है। इसी तरह, दिल्ली में सरकार ईडी, आईटी और सीबीआई जैसी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करती है। पहले एक पक्ष केस दर्ज करता है, फिर दूसरा पक्ष जवाब में केस दर्ज करता है।"

भूपेश बघेल की बात को आगे बढ़ाते हुए पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा, "ईडी-सीबीआई के जरिए खेल होगा। ईडी से पूछा जाना चाहिए कि अशोक मित्तल (आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद) के मामला का क्या हुआ। संजीव अरोड़ा को खींचना की कोशिश है। इसी तरह यह खेला हो रहा है। दोनों पार्टियां खेला कर रही हैं, जिसके लिए विजिलेंस और ईडी का इस्तेमाल किया जा रहा है।"

वहीं, कांग्रेस नेता और पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली ने संजीव अरोड़ा के मामले पर कहा, "यह एक सरकारी मामला है और मुझे नहीं लगता कि हमें इसमें बेवजह दखल देना चाहिए। अगर किसी ने कुछ गलत किया है, तो उसे कानून का सामना करना ही पड़ेगा। अगर संजीव अरोड़ा के आवास पर ईडी की छापेमारी हुई है, तो जरूर इसमें कुछ न कुछ संदिग्ध बात होगी।"

उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता एक तरफ ईडी के सामने रोते हैं और दूसरी तरफ विजिलेंस और राज्य की दूसरी एजेंसियों का इस्तेमाल अपने विरोधियों पर करते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   9 May 2026 1:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story