कीर्तन में गाते थे मीका सिंह, कैसे बने बॉलीवुड के टॉप सिंगर? फराह खान को सुनाई आपबीती

कीर्तन में गाते थे मीका सिंह, कैसे बने बॉलीवुड के टॉप सिंगर? फराह खान को सुनाई आपबीती
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की एक प्रमुख डायरेक्टर, कोरियोग्राफर और प्रोड्यूसर फराह खान इन दिनों अपनी यूट्यूब चैनल और कुकिंग व्लॉग्स के लिए सुर्खियों में बनी हुई हैं, जिसमें वह अपने कुक दिलीप कुमार के साथ अलग-अलग सेलेब्रिटी के साथ बातचीत का वीडियो शेयर करती हैं।

मुंबई, 13 मार्च (आईएएनएस)। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की एक प्रमुख डायरेक्टर, कोरियोग्राफर और प्रोड्यूसर फराह खान इन दिनों अपनी यूट्यूब चैनल और कुकिंग व्लॉग्स के लिए सुर्खियों में बनी हुई हैं, जिसमें वह अपने कुक दिलीप कुमार के साथ अलग-अलग सेलेब्रिटी के साथ बातचीत का वीडियो शेयर करती हैं।

फराह के व्लॉग्स में लोगों को अलग-अलग सेलेब्रिटी के संग की गई अनफिल्टर्ड बातचीत और दिलीप के साथ की नोकझोंक काफी पसंद आती है। इसी बीच फराह ने शुक्रवार को अपने यूट्यूब चैनल पर एक और नया वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह दिलीप के साथ देश के लोकप्रिय पंजाबी पॉप गायक, रैपर और संगीतकार मीका सिंह के फार्महाउस पर नजर आ रही हैं।

वीडियो में फराह को मीका सिंह के दिल्ली स्थित विशाल फार्महाउस में देखा जा सकता है, जहां मीका उन्हें अपने खूबसूरत फार्महाउस का टूर करवाते हैं। इस दौरान उनके प्राइवेट हेलीपैड, मंदिर, गुरुद्वारा, म्यूजिक स्टूडियो और एक अद्भुत आउटडोर किचन देखने को मिलता है।

फराह को भव्य फार्महाउस का टूर देने के साथ मीका उन्हें अपनी गायन यात्रा, जीवन की कहानियां और कुछ मजेदार पल भी साझा करते हैं। वह अपने शुरुआती जर्नी के बारे में बताते हुए कहते हैं कि उनके पिता गुरुद्वारे में कीर्तन करते थे, उनको म्यूजिक का शौक था। उन्होंने कहा, "मैंने भी बहुत कीर्तन किया है।"

इसी बीच, उन्होंने अपने बड़े भाई दलेर मेहंदी के बारे में जिक्र किया, जो एक मशहूर गायक हैं। उन्होंने कहा, "पाजी भी पहले गुरुद्वारे में कीर्तन किया करते थे।" उन्होंने कहा, "हमारे जैसे आपको पंजाब के जितने भी गायक दिखेंगे, उन्हें म्यूजिक की तालिम सबसे पहले गुरुद्वारे से ही मिली है। सबको कीर्तन करने से ही राग और सुर मिले हैं।"

उन्होंने बताया कि उनमें और दिलेर पाजी में 10 से 12 साल का फर्क है। आगे मीका ने बॉलीवुड पार्टी का जिक्र करते हुए कहा कि उसमें नंबर 1 फराह खान, फिर सलमान भाई और शाहरुख खान हैं। इसके बाद उन्होंने अपने कुछ हीट गानों के बारे में जिक्र किया, जिसमें सावन में लग गई आग, तेनु मैं लव करदा, जुम्मे दी रात, आज की पार्टी, आंख मांगे और मौजा ही मौजा गानों के नाम शामिल हैं।

वीडियो में आगे आपको मीका के आउटडोर किचन में पंजाबी साग और गाजर-मटर की रेसिपी बिल्कुल देसी स्टाइल में देखने को मिलेगी। फराह के इस व्लॉग में आपको फार्म लाइफ, जानवर, खेत-खलिहान और प्राकृतिक दृश्य के साथ संगीत, मस्ती और मीका की मनोरंजक कहानियों के बारे में सुनने को मिलेगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   13 March 2026 8:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story