किसी भी धर्म का मजाक उड़ाना किसी भी तरह से उचित नहीं मैथिली ठाकुर

किसी भी धर्म का मजाक उड़ाना किसी भी तरह से उचित नहीं मैथिली ठाकुर
भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने कहा कि किसी भी धर्म का मजाक उड़ाना किसी भी तरह से सही नहीं है। उन्‍होंने ये बातें वाराणसी में राहुल गांधी और पप्पू यादव के खिलाफ एफआईआर पर कहीं।

पटना, 2 अगस्‍त (आईएएनएस)। भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने कहा कि किसी भी धर्म का मजाक उड़ाना किसी भी तरह से सही नहीं है। उन्‍होंने ये बातें वाराणसी में राहुल गांधी और पप्पू यादव के खिलाफ एफआईआर पर कहीं।

इसके साथ ही, उन्‍होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के 39 मेडल जीतने की तारीफ की और बिहार पुलिस पर प्रशांत किशोर के आरोपों को खारिज कर किया। वहीं, भाजपा नेता ने बिहार के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को एशिया चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उनके सिलेक्शन पर बधाई दी।

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के शानदार प्रदर्शन पर भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "हमें भारत पर बहुत गर्व है, और मैं देश का नाम रोशन करने वाले सभी खिलाड़ियों का शुक्रिया अदा करती हूं। मैं भविष्य के लिए सभी को शुभकामनाएं देती हूं। भारत ऐसे ही आगे बढ़ता रहे और तिरंगा हमेशा ऊंचा लहराता रहे।"

वाराणसी में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर मैथिली ठाकुर कहती हैं, "किसी भी धर्म का मजाक उड़ाना किसी भी तरह से सही नहीं है। हम ऐसे देश में रहते हैं, जहां हर धर्म का समान रूप से सम्मान किया जाता है। यह एक बहुत ही निजी पसंद है, और कोई भी अपने धर्म के बारे में कुछ भी नकारात्मक नहीं सुनना चाहेगा। पुलिस अपना काम कर रही है।"

जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर के इस आरोप पर कि बिहार पुलिस भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रही है, भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर कहती हैं, "मैं पुलिस के खिलाफ ऐसी टिप्पणियों पर कुछ नहीं कहना चाहती। हर किसी को अपना काम करना चाहिए।"

एशिया चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बिहार के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के चयन पर मैथिली ठाकुर कहती हैं, "वैभव को बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने न केवल बिहार बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Aug 2026 9:51 PM IST

Tags

Next Story