'किसी दुश्मन को छूट नहीं', बेरूत में हिज्बुल्लाह कमांडर पर कार्रवाई के बाद नेतन्याहू का सख्‍त संदेश

किसी दुश्मन को छूट नहीं, बेरूत में हिज्बुल्लाह कमांडर पर कार्रवाई के बाद नेतन्याहू का सख्‍त संदेश
बेरूत में बुधवार की कार्रवाई पर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा क‍ि हमने बेरूत के बीचों-बीच हिज्‍बुल्लाह की रादवान फोर्स के कमांडर को खत्म कर दिया। यह वही कमांडर है, जिसने नॉर्थ को जीतने की योजना को लीड किया था।

नई द‍िल्‍ली, 7 मई (आईएएनएस)। बेरूत में बुधवार की कार्रवाई पर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा क‍ि हमने बेरूत के बीचों-बीच हिज्‍बुल्लाह की रादवान फोर्स के कमांडर को खत्म कर दिया। यह वही कमांडर है, जिसने नॉर्थ को जीतने की योजना को लीड किया था।

नेतन्याहू ने कहा क‍ि उसे लगा कि वह बेरूत में अपने सीक्रेट हेडक्वार्टर से हमारी सेनाओं और हमारे समुदायों पर हमले जारी रख सकता है। उसे लगा होगा कि बेरूत में उसे छूट मिली हुई है। ऐसा उसने खबरों में पढ़ा होगा, लेक‍िन अब ऐसा नहीं है। मैं अपने दुश्मनों से साफ-साफ कहता हूं कि किसी भी दुश्‍मन को कोई छूट नहीं है, जो कोई भी इजरायल राज्य को धमकी देगा, उसे कीमत चुकानी पड़ेगी।

नेतन्याहू ने कहा क‍ि पिछले महीने हमने 200 से ज्‍यादा हिज्‍बुल्लाह लड़ाकों को खत्म किया है, जिन्होंने इजरायली नागरिकों और आईडीएफ सैनिकों के खिलाफ काम किया था। हम गाजा में भी यही कर रहे हैं।

नेतन्याहू ने कहा क‍ि हमारे बहादुर सैनिकों का शुक्रिया। फाइटर्स, इंटेलिजेंस वालों और हमारी एयर फोर्स को सलाम। आप दुनिया में सबसे अच्छे हैं। मैं आपको सलाम करता हूं। इजरायल के लोग आपको सलाम करते हैं।

इजरायली डिफेंस फोर्सेस (आईडीएफ) ने बताया कि बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर बुधवार को किए गए हमले में हिज्बुल्लाह की रदवान यूनिट का कमांडर अहमद बलूत मारा गया। सेना ने यह भी कहा कि गुरुवार को इस हमले में नासेर यूनिट के इंटेलिजेंस विभाग के प्रमुख मोहम्मद अली बाजी और हिज्बुल्लाह के एयर डिफेंस ऑब्जर्वेशन ऑफिसर हुसैन हसन रोमानि भी मारे गए।

इससे पहले, हिज्बुल्लाह ने दक्षिणी लेबनान में तैनात इजरायली सैनिकों पर कई रॉकेट दागे थे। हालांकि, इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अल जजीरा के मुताबिक, इजरायली सेना ने जवाबी कार्रवाई में हिज्बुल्लाह के 15 ठिकानों पर हमला किया है। इनमें हथियार भंडारण केंद्र भी शामिल बताए गए हैं।

ताजा आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 2 मार्च से अब तक लेबनान पर इजरायली हमलों में कम से कम 2,715 लोगों की मौत हो चुकी है, 8,353 लोग घायल हुए हैं और 16 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं। यह देश की कुल आबादी का करीब पांचवां हिस्सा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   7 May 2026 5:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story