दुष्कर्म मामले में आरोपी तृणमूल कांग्रेस का विधायक कोलकाता हवाई अड्डे से गिरफ्तार

दुष्कर्म मामले में आरोपी तृणमूल कांग्रेस का विधायक कोलकाता हवाई अड्डे से गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के फरार विधायक परेश राम दास, जो दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी हैं, को कोलकाता हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह मुंबई भागने की कोशिश कर रहे थे।

कोलकाता, 9 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस के फरार विधायक परेश राम दास, जो दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी हैं, को कोलकाता हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह मुंबई भागने की कोशिश कर रहे थे।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, एक पुख्ता सूचना के आधार पर कैनिंग पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक, जो कैनिंग थाना में दर्ज एक मामले में आरोपी हैं, को सोमवार को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पकड़ा गया। वे कथित तौर पर कोलकाता से मुंबई की यात्रा करके जांच से बचने की कोशिश कर रहे थे।

यह कार्रवाई बारुईपुर पुलिस जिले के 'स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप' द्वारा की गई। यह ऑपरेशन बारुईपुर पुलिस जिले के पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में तथा बिधाननगर पुलिस की सक्रिय सहायता से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

आरोपी को आगे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए बारुईपुर पुलिस जिला लाया जा रहा है। उनसे इस मामले के संबंध में पूछताछ की जाएगी और सभी जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, 10 नवंबर को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

इस पूरे मामले में अपनी शिकायत में पीड़िता ने कहा था कि 2023 में हुई घटना के बाद उसने तभी पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की थी। हालांकि, पुलिस ने तब उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके अलावा, पुलिस से संपर्क करने के कारण उसे और उसके परिवार के सदस्यों को तृणमूल विधायक और उनके साथियों की ओर से परेशान किया गया।

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद उसे इस मामले में फिर से आगे बढ़ने की हिम्मत मिली है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दास ने 2023 के पंचायत चुनावों से पहले उसके पति से 4 लाख रुपए की मांग की गई थी और चुनाव के लिए टिकट दिलाने का वादा किया था। शिकायतकर्ता का दावा है कि जब वह विधायक द्वारा बनाए गए वृद्धाश्रम में उन्हें पैसे देने गई तो उसका शारीरिक उत्पीड़न किया गया।

पीड़िता का आरोप है कि उससे 4 लाख रुपए ऐंठने के बाद विधायक ने उसे उसके घर में बंद कर दिया और उसके साथ रेप किया।

कैनिंग पुलिस स्टेशन में महिला की शिकायत के आधार पर रेप का मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story