कोलकाता पंडाल भगदड़ में 17 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान
कोलकाता, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। शनिवार को कोलकाता के एक सामुदायिक दुर्गा पूजा पंडाल में दुर्गा पूजा के लिए उमड़ी भारी भीड़ के कारण मची में 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है, साथ घायलों और मतृकों के परिजनों के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया है।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की तरफ से बताया कि प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोलकाता में हुई भगदड़ बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।
यह घटना उत्तरी कोलकाता के मुक्तारामबाबू स्ट्रीट स्थित चोरबागान सर्वजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में हुई। जानकारी के अनुसार, घटना में घायल लोगों को पास के कलकत्ता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पंडाल के निकास द्वार का एक हिस्सा गिरने के बाद वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, आशंका है कि इस दुर्घटना में घायलों की संख्या बढ़ सकती है।
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के राज्यसभा सदस्यों के साथ कलकत्ता मेडिकल कॉलेज पहुंचे और भर्ती मरीजों की हालत का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री ने अस्पताल अधिकारियों को घायलों के लिए सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
कोलकाता पुलिस के जवान, राज्य आपदा प्रबंधन और अग्निशमन विभाग की टीमों के साथ बचाव अभियान के लिए घटनास्थल पर पहुंचे।
पूजा के आयोजक बिकाश दास ने मीडियाकर्मियों को बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह घटना कैसे घटी। फिलहाल हमारा पूरा ध्यान बचाव कार्य पर है और हमारा प्राथमिक कार्य घायलों को अस्पताल पहुंचाना है। पुलिसकर्मी, राज्य अग्निशमन सेवा और राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि पीड़ित भीड़ के दबाव में कुचले गए या नहीं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   17 Oct 2026 11:25 PM IST












