अपराध: कर्नाटक नाबालिग लड़की से बलात्कार, दो गिरफ्तार

कर्नाटक नाबालिग लड़की से बलात्कार, दो गिरफ्तार
कर्नाटक के गडग जिले में नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें घटना का वीडियो भी बनाया गया था।

गडग, 3 फरवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक के गडग जिले में नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें घटना का वीडियो भी बनाया गया था।

पुलिस ने इस घटना के संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुलेमान और अल्ताफ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, यह घटना पिछले साल दिसंबर में नरेगाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई थी। आरोपी सुलेमान ने लड़की के साथ बलात्कार किया और उसके साथी अल्ताफ ने पूरी घटना को रिकॉर्ड कर लिया।

पीड़िता के माता-पिता को अपनी बेटी पर हुए हमले के बारे में हाल ही में पता चला था। इसके बाद उन्होंने सोमवार को नरेगाल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले के बारे में अभी और जानकारी सामने आनी बाकी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीते रविवार को भी एक और चौंकाने वाली घटना हुई। कर्नाटक के मांड्या थाने की सीमा में आठ साल की बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई। यह घटना एक सरकारी स्कूल के परिसर में हुई।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 31 जनवरी को हुई थी। तीन आरोपियों ने लड़की को केक का लालच दिया था। उन्होंने चाकू का डर दिखाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। हालत बिगड़ने पर पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची को बहुत ज़्यादा रक्तस्राव के कारण दर्द सहन नहीं हुआ। उसने परिवार के पूरी बात बताई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाजपा ने सोमवार को कर्नाटक के मांड्या जिले में आठ साल की बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को लेकर सरकार की आलोचना की।

राज्य भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने सोमवार को बेंगलुरु में कहा, "मांड्या में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना सबसे जघन्य और विकृत मानसिकता वाले अपराधियों का अमानवीय कृत्य है। इस घटना ने सभ्य समाज का सिर शर्म से झुका दिया है।"

उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। असामाजिक तत्व इसका फायदा उठाकर नाबालिगों के साथ बलात्कार, महिलाओं पर अत्याचार और दिनदहाड़े लूटपाट की वारदातों को बिना किसी डर के अंजाम दे रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 Feb 2025 9:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story