'कुछ अंदाज बहुत खास होते हैं', पीएम मोदी ने 'आशीर्वाद का दीया' गाने के लिए कंपोजर अमन पंत को दिया धन्यवाद

कुछ अंदाज बहुत खास होते हैं, पीएम मोदी ने आशीर्वाद का दीया गाने के लिए कंपोजर अमन पंत को दिया धन्यवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और उन्हें बधाई देने का सिलसिला भी जारी है।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से उनके जन्मदिन पर 'आशीर्वाद का दीया' अभियान भी शुरू किया गया है। इसी बीच संगीतकार अमन पंत ने प्रधानमंत्री को एक खास गाना समर्पित करते हुए उन्हें तोहफा दिया है। 'आशीर्वाद का दीया' नामक इस गाने को प्रधानमंत्री ने भी काफी पसंद किया और कहा कि यह गाना उनके दिल को गहराई से छू गया है।

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और उन्हें बधाई देने का सिलसिला भी जारी है।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से उनके जन्मदिन पर 'आशीर्वाद का दीया' अभियान भी शुरू किया गया है। इसी बीच संगीतकार अमन पंत ने प्रधानमंत्री को एक खास गाना समर्पित करते हुए उन्हें तोहफा दिया है। 'आशीर्वाद का दीया' नामक इस गाने को प्रधानमंत्री ने भी काफी पसंद किया और कहा कि यह गाना उनके दिल को गहराई से छू गया है।

दरअसल, अमन पंत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गाना शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने नरेंद्र मोदी को कई सालों से देश की सेवा करते हुए देखा है। उन्होंने लिखा, ''हमने नरेंद्र मोदी को कई सालों से देश की सेवा और काम करते हुए देखा है। हमारी टीम लंबे समय से उन्हें कुछ खास समर्पित करना चाहती थी और आज हमें वह मौका मिला है। यह गाना 'आशीर्वाद का दीया' इस महान देश के लिए उनकी 25 साल की सेवा को हमारा सम्मान है। जन्मदिन मुबारक हो, माननीय प्रधानमंत्री जी। 17 सितंबर को हम आपके लिए एक दीया जला रहे हैं।''

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस गाने को सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने लिखा, ''कुछ अंदाज बहुत खास होते हैं। 'आशीर्वाद का दीया' प्यार का एक ऐसा ही इजहार है जिसने मेरे दिल को गहराई से छू लिया है। हर आशीर्वाद हमारे प्यारे भारत की और भी ज्यादा निष्ठा के साथ सेवा करने के मेरे संकल्प को मजबूत करता है।''

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बीजेपी की ओर से देश के अलग-अलग हिस्सों में कई कार्यक्रम रखे गए हैं। पार्टी का 'सेवा संकल्प अभियान' 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जाना है। इसी अभियान के तहत गुजरात के वडनगर और उत्तर प्रदेश के वाराणसी से सेवा संकल्प बाइक यात्राएं भी शुरू की गई हैं। वडनगर प्रधानमंत्री मोदी का जन्मस्थान है जबकि वाराणसी उनका लोकसभा क्षेत्र है। दोनों यात्राएं 17 सितंबर को शुरू होकर 7 अक्टूबर को पूरी होने की योजना है।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। वह उज्जैन के रामघाट पर 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले हैं। इसके साथ ही वहां भजन संध्या का कार्यक्रम भी रखा गया है। पार्टी के कार्यक्रम के मुताबिक, नितिन नवीन उज्जैन पहुंचकर रामघाट पर दीया जलाएंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 Sept 2026 12:47 PM IST

Tags

Next Story