पीएम मोदी ने देश को बड़ा सोचना सिखाया, जीएसटी और इन्फ्रा जैसे सुधारों से बदली अर्थव्यवस्था इंडस्ट्री

पीएम मोदी ने देश को बड़ा सोचना सिखाया, जीएसटी और इन्फ्रा जैसे सुधारों से बदली अर्थव्यवस्था इंडस्ट्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 साल के होने और जनसेवा में 25 साल पूरे करने पर इंडस्ट्री लीडर्स ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने देश को बड़ा सोचना सिखाया है। साथ ही, वस्तु एंव सेवा कर (जीएसटी) और इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे सुधारों के जरिए देश में कारोबार के माहौल को बदला है।

मुंबई, 17 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 साल के होने और जनसेवा में 25 साल पूरे करने पर इंडस्ट्री लीडर्स ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने देश को बड़ा सोचना सिखाया है। साथ ही, वस्तु एंव सेवा कर (जीएसटी) और इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे सुधारों के जरिए देश में कारोबार के माहौल को बदला है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में फिक्की के सेक्रेटरी जनरल अनंत स्वरूप ने कहा कि जनसेवा में 25 साल के कार्यकाल में पीएम मोदी ने देश को बड़ा सोचना सिखाया है।

स्वरूप ने आगे कहा कि उनके विजन के तहत इस सरकार ने कुछ बहुत बड़े और क्रांतिकारी बदलाव किए हैं। जीएसटी ऐसा ही एक बदलाव है जिसने देश के अंदर व्यापार करने का तरीका बदल दिया है। इससे बड़े वेयरहाउस बने हैं, टैक्स से जुड़े नियम आसान हुए हैं और लॉजिस्टिक्स की लागत कम हुई है। यह इस सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने आगे कहा कि इस सरकार का एक बड़ा सुधार इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकस है। इसके तहत देश में काफी सारे पोर्ट्स, एयरपोर्ट्स और हाइवे का निर्माण किया गया है। इससे देश की इंडस्ट्री में एक नई जान आई है और लॉजिस्टिक्स लागत में कमी आई है।

वहीं, पीएचडीसीसीआई के सीईओ और सेक्रेटरी जनरल डॉ.रणजीत मेहता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीते 12 वर्षों के कार्यकाल में देश ने कई क्षेत्रों में विकास किया है, इसमें डिजिटल इकोसिस्टम, इन्फ्रास्ट्रक्चर, स्टार्टअप इकोसिस्टम और युवाओं को सशक्त बनाना शामिल हैं।

उन्होंने आगे कहा कि इसके अलावा, आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत देश में घरेलू स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाना भी उनके अब तक के कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

वहीं, आईएएनएस से बातचीत में डब्ल्यूटीसी मुंबई के अध्यक्ष, विजय कलंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की वैश्विक स्तर पर साख बढ़ी है। उन्होंने कई ऐसी योजनाएं चलाई हैं, जिसका फायदा अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मिला है, जिसमें 'जनधन योजना' और 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' जैसी योजनाएं शामिल हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 Sept 2026 1:48 PM IST

Tags

Next Story