कुकड़ा माई मंदिर को लेकर सीएम धामी ने किया 'एक्स' पोस्ट, लिखा- यह पावन धाम श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है

कुकड़ा माई मंदिर को लेकर सीएम धामी ने किया एक्स पोस्ट, लिखा- यह पावन धाम श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर जिले में स्थित कुकड़ा माई मंदिर को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट शेयर किया।

देहरादून, 12 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर जिले में स्थित कुकड़ा माई मंदिर को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट शेयर किया।

सीएम धामी ने 'एक्स' पोस्ट में कहा, "बागेश्वर जनपद में काफल, देवदार और चीड़ के घने वनों के बीच स्थित कुकड़ा माई मंदिर आस्था, प्रकृति और आध्यात्मिक शांति का अद्भुत संगम है। शांत एवं मनमोहक वातावरण से घिरा यह पावन धाम स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ देशभर से आने वाले पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित करता है। "

उन्होंने लिखा, "ट्रेकिंग प्रेमियों के लिए भी यह मंदिर एक लोकप्रिय और रोमांचक गंतव्य है। आप भी बागेश्वर आगमन पर इस पावन मंदिर के दर्शन अवश्य करें।"

बीते दिन सीएम धामी की ओर से रुद्रप्रयाग जनपद के ऊखीमठ में स्थित श्री अष्ट भैरव मंदिर अत्यंत प्राचीन को लेकर 'एक्स' पोस्ट किया गया था। उन्होंने पोस्ट कर लिखा था, "जनपद रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ में स्थित श्री अष्ट भैरव मंदिर अत्यंत प्राचीन, सिद्ध एवं आस्था का प्रमुख केंद्र है। मान्यता है कि इसी पावन स्थल पर भगवान शिव ने अष्टभैरव के दिव्य स्वरूपों को प्रकट किया था। रुद्रप्रयाग आगमन पर इस दिव्य धाम में दर्शन-पूजन कर भगवान अष्टभैरव का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त करें।

10 जुलाई सीएम धामी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा था, "चौखुटिया, अल्मोड़ा में रामगंगा नदी के पावन तट पर स्थित अगनेरी माता मंदिर श्रद्धा, आस्था और विश्वास का अद्वितीय केंद्र है। कत्यूरी काल की ऐतिहासिक विरासत से जुड़ा यह प्राचीन मंदिर मां अगनेरी को समर्पित है और अपनी दिव्यता, आध्यात्मिक वातावरण तथा सांस्कृतिक महत्ता के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है। अल्मोड़ा आगमन पर इस पावन मंदिर के दर्शन अवश्य करें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 July 2026 11:03 AM IST

Tags

Next Story