कुलदीप को मौका दें, गुरनूर तीनों फॉर्मेट के लिए रोमांचक साबित हो सकते हैं अश्विन
नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टीम प्रबंधन पर कुलदीप यादव को लेकर सवाल उठाया है। अश्विन ने कहा है कि वनडे विश्व कप 2027 से पहले कुलदीप यादव को मौके दिए जाने चाहिए।
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "एजबेस्टन में इंग्लैंड पर छह विकेट से जीत में, भारत ने कुलदीप की जगह ऑलराउंडर अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर को चुना। मैं यह कहना चाहता हूं कि ये दोनों वनडे विश्व कप 2027 की टीम में फिट नहीं होंगे। दोनों फिंगर-स्पिनर हैं। कुलदीप की जगह बनेगी, और हर्षित राणा फिट और अच्छा खेले, तो टीम के तीसरे तेज गेंदबाज होंगे। इसलिए, कुलदीप को अभी टीम का समर्थन मिलना चाहिए। कुलदीप यादव एक मैच-विजेता स्पिनर हैं और किसी भी फेज गेंदबाजी कर मैच बदल सकने की क्षमता रखते हैं। दक्षिण अफ्रीका में कुलदीप का रिकॉर्ड अच्छा है।"
पूर्व स्पिनर ने कहा कि मौजूदा प्रबंधन ने कुलदीप का उतना समर्थन नहीं किया है। उन्हें उसका सहयोग करना चाहिए। वह एक मैच विजेता खिलाड़ी है और इस समय उसका आत्मविश्वास बढ़ाना बहुत जरूरी है। अगर कुलदीप को 2027 विश्व कप में सही मनोदशा के साथ जाना है, तो उसे मौके मिलते रहना चाहिए। मैं चाहूंगा कि कुलदीप को मुख्य स्पिनर के तौर पर खिलाए।
बता दें कि कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था।
वनडे विश्व कप 2027 के लिए तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पांड्या के सर्वश्रेष्ठ विकल्प बताया। दूसरे विकल्प के रूप में उन्होंने नितीश रेड्डी का नाम लिया। शिवम दुबे को लेकर वे सहज नहीं देखी।
उन्होंने कहा, "शिवम दुबे ने जो भी किया, मुझे वह पसंद आया। अगर हार्दिक और नितीश चोटिल हैं, तो शिवम को लेना चाहिए। मुझे उनका इस्तेमाल करने का तरीका पसंद आया। उन्होंने छह ओवर फेंके, जो मुझे सच में पसंद आए। उन्होंने ठीक-ठाक गेंदबाजी की। लेकिन उन्हें वनडे क्रिकेट के लिए आखिरी पसंद का ऑलराउंडर होना चाहिए।"
अश्विन ने भारतीय कप्तान शुभमन गिल की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस तरह से गिल ने तीनों फॉर्मेट में बल्लेबाजी की है और भारतीय टेस्ट टीम के साथ आईपीएल में गुजरात टाइटन्स (जीटी) की कप्तानी की है, मैं 50 ओवर के फॉर्मेट में एक अथॉरिटी वाले कप्तान को लेकर बहुत सकारात्मक उम्मीद कर रहा हूं।
उन्होंने कहा, "शुभमन गिल की बल्लेबाजी में बहुत क्षमता है। वह इसे किसी न किसी तरह संभाल लेगा। उसके आगे एक शानदार सफर है। व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में विदेशी हालात के बारे में बात करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि वह कोई नया खिलाड़ी नहीं है। उसने बहुत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है। वह ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के टूर पर गया है।"
अश्विन युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को सभी फॉर्मेट में एक बहुत ही रोमांचक संभावना के तौर पर देखते हैं। उन्होंने कहा कि वह भारत के लिए एक चैंपियन गेंदबाज हो सकते हैं। वह तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए लंबे समय तक खेल सकते हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   15 July 2026 7:06 PM IST












