लखीसराय भगदड़ मंत्री विजय कुमार सिन्हा घटनास्थल के लिए रवाना, बोले- 'जांच के बाद जिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई'

लखीसराय भगदड़ मंत्री विजय कुमार सिन्हा घटनास्थल के लिए रवाना, बोले- जांच के बाद जिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई
लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को भगदड़ की घटना में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इस पर स्थानीय विधायक और बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वे खुद घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। घटना की जांच की जाएगी और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी।

पटना, 17 अगस्त (आईएएनएस)। लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को भगदड़ की घटना में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इस पर स्थानीय विधायक और बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वे खुद घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। घटना की जांच की जाएगी और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी।

लखीसराय भगदड़ पर बिहार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "यह बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं भी वहां जा रहा हूं। यह घटना मंदिर परिसर के बाहर एक खंभे और बिजली के तारों के गिरने के बाद हुई। लोगों ने अफवाह फैला दी कि बिजली का करंट दौड़ रहा है, जिससे भगदड़ मच गई।"

उन्होंने बताया कि हमने जिला मजिस्ट्रेट और मंदिर प्रशासन से बात की है। हम हालात का जायजा लेने वहां जा रहे हैं। घटना की जांच की जाएगी और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी। मैंने मुख्यमंत्री से भी बात की है। हमने प्रशासन को निर्देश दिया है कि मेडिकल इंतजामों को सबसे अधिक प्राथमिकता दी जाए।

विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि सुबह 5 बजे बात हुई थी, उस समय तक सारी स्थिति सामान्य थी। उन्होंने कहा, "हमारी तरफ से अशोक धाम में एक राहत शिविर चलाया जाता है। मैंने वीडियो कॉल करके देखा था, सब सामान्य स्थिति थी। यह 6-6.30 बजे के बाद की घटना है। पीड़ितों में अधिकतर स्थानीय लोग हैं। पीड़ित परिवार को निश्चित रूप से सहायता दी जाएगी और सरकार उनके साथ खड़ी रहेगी।"

बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने लखीसराय की घटना पर कहा, "वहां भगदड़ की वजह से 7 लोगों की मृत्यु हुई है। यह घटना अत्यंत दुखद और गंभीर है। मैं मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनके परिवार के प्रति मेरी सांत्वना है।"

मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि घटना की जांच होनी चाहिए और निश्चित रूप से सरकार जांच कराएगी। जो लोग भी दोषी होंगे, सरकार उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करेगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 Aug 2026 10:04 AM IST

Tags

Next Story