उपराज्यपाल मनोज सिन्हा रूस से लौटे भारत, भवगान बुद्ध के अवशेष लाए गए

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा रूस के कलमीकिया गणराज्य की अपनी तीन दिवसीय यात्रा पूरी कर सोमवार को दिल्ली लौट आए।
वे भारत सरकार के उस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे थे, जो रूस के कलमीकिया की राजधानी एलिस्टा में आयोजित भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी के समापन के बाद उन्हें भारत वापस लेकर आया।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अपनी वापसी पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’पर पोस्ट करते हुए लिखा, “रूस के कलमीकिया में एक सप्ताह तक चली प्रदर्शनी के बाद भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष स्वदेश लौट आए हैं। इस प्रदर्शनी ने भारत और रूस के बीच आपसी समझ, विश्वास और सहयोग को और मजबूत किया है।”
उन्होंने आगे कहा कि यह प्रदर्शनी केवल धार्मिक आयोजन नहीं थी, बल्कि भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों को सुदृढ़ करने का एक सेतु साबित हुई। मनोज सिन्हा ने कहा कि साझा आध्यात्मिक अनुभवों के माध्यम से दोनों देशों के बीच स्थायी संबंधों का निर्माण हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
सिन्हा ने कहा, “पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी ने आध्यात्मिक जुड़ाव को और गहरा किया है। ध्यान और करुणा का यह संदेश आने वाली पीढ़ियों के लिए शांति, आदर्शों और प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। पवित्र अवशेष भले स्वदेश लौट आए हों, लेकिन कलमीकिया में भगवान बुद्ध की स्थायी उपस्थिति साधकों को उनकी जागृति के मार्ग पर प्रेरित करती रहेगी।”
उल्लेखनी है कि कलमीकिया गणराज्य रूस का एकमात्र बौद्ध बहुल क्षेत्र है, जहां भारत से ले जाए गए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   20 Oct 2025 2:09 PM IST