पर्यावरण: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, होली के दिन बारिश से तापमान में गिरावट

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, होली के दिन बारिश से तापमान में गिरावट
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और पूरे एनसीआर में मौसम ने शुक्रवार को अचानक करवट बदली, और शाम के समय बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

नई दिल्ली, 14 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और पूरे एनसीआर में मौसम ने शुक्रवार को अचानक करवट बदली, और शाम के समय बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

भारतीय मौसम विभाग ने पहले ही संभावना जताई थी कि होली के दिन हल्की बारिश हो सकती है। दोपहर करीब तीन बजे से एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश शुरू हुई, लेकिन शाम होते-होते बारिश तेज हो गई। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 15 और 16 मार्च को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक था। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, 16 मार्च को मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है।

राजधानी दिल्ली में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सुबह हल्की धूप निकली थी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ बादल छा गए। शाम होते-होते कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।

नोएडा और गुरुग्राम समेत कई अन्य जगहों पर भी हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। लेकिन शाम की बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई, जिससे मौसम ठंडा और सुहावना हो गया। अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बदलाव के कारण तापमान में गिरावट जारी रह सकती है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 March 2025 7:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story