लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहीं ममता बनर्जी, बंगाल में मांस पर पाबंदी वाले बयान भ्रामक हिमंता बिस्वा सरमा

लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहीं ममता बनर्जी, बंगाल में मांस पर पाबंदी वाले बयान भ्रामक हिमंता बिस्वा सरमा
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका असली डर यह है कि अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो राज्य में गो मांस पर प्रतिबंध लग सकता है।

कोलकाता, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका असली डर यह है कि अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो राज्य में गो मांस पर प्रतिबंध लग सकता है।

हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि ममता बनर्जी लगातार यह दावा करती हैं कि भाजपा के आने से 'मछली-मांस' पर रोक लग जाएगी, लेकिन हकीकत कुछ और है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि 'ममता बनर्जी चिकन, मटन या मछली के लिए चिंतित नहीं हैं, उनका असली डर गो मांस को लेकर है।

उन्होंने आगे कहा, "मैं ममता बनर्जी से कहना चाहता हूं कि सच में पश्चिम बंगाल में गो मांस पर रोक लग सकती है। इसलिए लोगों को समझना चाहिए कि वह जिस 'मांस' की बात कर रही हैं, वह आम मांस नहीं, बल्कि गो मांस है।"

सीएम सरमा ने उदाहरण देते हुए कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है, वहां लोग मांसाहार करते हैं और किसी तरह की पाबंदी नहीं है। उन्होंने कहा कि असम में भाजपा की सरकार है, फिर भी लोग मांस खाते हैं। इसी तरह बिहार में भी भाजपा की सरकार है और वहां भी लोग मांसाहार करते हैं। ऐसे में यह कहना कि भाजपा आने पर लोग मांस नहीं खा पाएंगे, पूरी तरह गलत और भ्रामक है।

उन्होंने ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि वह इस मुद्दे को राजनीतिक रूप से भुना रही हैं और लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं। सीएम सरमा ने कहा कि बार-बार 'मांस बंद होने' की बात कहकर एक भ्रम फैलाया जा रहा है, जबकि असल में उनका इशारा गो मांस की ओर है।

सीएम सरमा ने यह भी कहा कि इस मुद्दे को एक तरह से 'धंधा' बना लिया गया है और इसे राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 April 2026 3:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story