लोनी के आर्य नगर इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

लोनी के आर्य नगर इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र स्थित आर्य नगर इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार दोपहर एक फैक्ट्री में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। यह घटना 18 मार्च को हुई, जब फायर स्टेशन लोनी (ट्रॉनिका सिटी) को सूचना प्राप्त हुई कि एक फैक्ट्री में आग लगी है।

गाजियाबाद, 18 मार्च (आईएएनएस)। गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र स्थित आर्य नगर इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार दोपहर एक फैक्ट्री में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। यह घटना 18 मार्च को हुई, जब फायर स्टेशन लोनी (ट्रॉनिका सिटी) को सूचना प्राप्त हुई कि एक फैक्ट्री में आग लगी है।

सूचना मिलते ही फायर विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो फायर टेंडर और फायर सर्विस यूनिट्स को घटनास्थल के लिए रवाना किया। करीब 5 किलोमीटर की दूरी तय कर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि 100 फुटा रोड स्थित नरेश इंडस्ट्रियल एरिया में 300 वर्ग मीटर के भूखंड पर बनी एसआर स्टील एंटरप्राइजेज नामक फैक्ट्री में आग लगी हुई है।

यह फैक्ट्री टीन शेड के अस्थायी ढांचे में संचालित हो रही थी, जहां मैरिज और बैंक्वेट हॉल के लिए फर्नीचर जैसे टेबल, कुर्सियां और खाने के काउंटर बनाए जाते हैं। आग लगने के कारण टीन शेड का पूरा ढांचा ढह गया और उसके नीचे दबे फर्नीचर व अन्य सामान में आग धधकने लगी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल कर्मियों ने तत्काल हौज पाइप बिछाकर मोटर फायर इंजन से पानी की तेज धार के जरिए आग बुझाने का काम शुरू किया। साथ ही इस घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दी गई।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देश पर टीला मोड़ थाना क्षेत्र से एक अतिरिक्त फायर टेंडर को भी रवाना किया गया, हालांकि आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, जिसके चलते उस अतिरिक्त वाहन को रास्ते से ही वापस कर दिया गया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया।

राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फैक्ट्री मालिक सोहेल अंसारी के अनुसार, आग लगने का कारण पास के भूखंड पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान इलेक्ट्रिक वेल्डिंग से निकली चिंगारियां थीं, जो फैक्ट्री में आ गिरीं और आग भड़क गई। अग्निशमन एवं बचाव कार्य लगभग 16:30 बजे समाप्त हुआ। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 March 2026 6:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story