लॉर्ड्स में होने वाला वनडे रोहित का अगर आखिरी मैच है, तो वह यादगार पारी खेलकर विदाई लेंगे पार्थिव

लॉर्ड्स में होने वाला वनडे रोहित का अगर आखिरी मैच है, तो वह यादगार पारी खेलकर विदाई लेंगे पार्थिव
भारत के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा के वनडे करियर पर संकट के बादल छा गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे वनडे के बाद सिलेक्टर्स रोहित को टीम में नहीं रखना चाहते हैं। पूर्व बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने रोहित के भविष्य को लेकर चली रही अटकलों पर अपनी राय दी है।

नई दिल्ली, 17 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा के वनडे करियर पर संकट के बादल छा गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे वनडे के बाद सिलेक्टर्स रोहित को टीम में नहीं रखना चाहते हैं। पूर्व बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने रोहित के भविष्य को लेकर चली रही अटकलों पर अपनी राय दी है।

पार्थिव का कहना है कि अगर इंग्लैंड के खिलाफ होने वाला तीसरा वनडे रोहित का भारत की जर्सी में आखिरी मैच होता है, तो उन्हें उम्मीद है कि यह अनुभवी बल्लेबाज एक यादगार पारी खेलकर शानदार अंदाज में विदाई लेना चाहेगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने 'आईएएनएस' को बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को मशहूर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले मैच के बाद इस पूर्व कप्तान को वनडे टीम में चुने जाने की संभावना कम है।

सूत्र के मुताबिक, अजीत अगरकर की अगुवाई वाली राष्ट्रीय चयन समिति ने 50 ओवर के फॉर्मेट में इस अनुभवी बल्लेबाज को टीम में शामिल न करने का फैसला किया है। वे साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले 2027 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल को खेलने का ज्यादा मौका देना चाहते हैं।

पार्थिव ने 'जियोस्टार' पर कहा, "अगर लॉर्ड्स वनडे वाकई उनके करियर का आखिरी मैच है, तो रोहित शर्मा शतक के साथ विदाई लेना चाहेंगे। वह ऐसा करने में पूरी तरह सक्षम हैं। हमने उनके पूरे करियर में देखा है कि दो-तीन बार कम स्कोर बनाने के बाद, वह अक्सर अगली ही पारी में मैच जिताऊ पारी खेलकर वापसी करते हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच हमेशा निरंतरता का अंतर रहा है।"

यह फैसला अनुभवी बल्लेबाज के हालिया फॉर्म को लेकर बढ़ती चिंताओं के कारण लिया गया है। सोफिया गार्डन्स में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भी रोहित 47 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 26 रन ही बना सके थे। पार्थिव ने आगे कहा, "हो सकता है कि रोहित हर मैच में बहुत ज्यादा रन न बनाएं, लेकिन जब वह रन बनाते हैं, तो एक बड़ी पारी खेलते हैं और अक्सर 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड जीतते हैं। दूसरे वनडे मैच में वह सहज नहीं दिखे। असमान उछाल ने उन्हें परेशान किया और वह कभी भी अपनी लय नहीं पकड़ पाए।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 July 2026 2:15 PM IST

Tags

Next Story