एलपीएल 2026 विजय शंकर का प्रयास नाकाम, दांबुला सिक्सर्स ने कैंडी फॉल्कंस को 18 रन से हराया

एलपीएल 2026 विजय शंकर का प्रयास नाकाम, दांबुला सिक्सर्स ने कैंडी फॉल्कंस को 18 रन से हराया
लंका प्रीमियर लीग 2026 (एलपीएल-2026) का दूसरा मुकाबला शनिवार को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में कैंडी फॉल्कंस और दांबुला सिक्सर्स के बीच खेला गया। दांबुला ने 18 रन से मैच जीता।

कोलंबो, 18 जुलाई (आईएएनएस)। लंका प्रीमियर लीग 2026 (एलपीएल-2026) का दूसरा मुकाबला शनिवार को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में कैंडी फॉल्कंस और दांबुला सिक्सर्स के बीच खेला गया। दांबुला ने 18 रन से मैच जीता।

दांबुला सिक्सर्स के कप्तान दिनेश चांदीमल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। दांबुला ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 205 रन बनाए। टीम के लिए सर्वाधिक 87 रन की पारी रेजा हेंड्रिक्स ने खेली। 50 गेंदों पर खेली गई इस पारी में हेंड्रिक्स ने 11 चौके और 2 छक्के लगाए। आखिरी ओवरों में गुलाबदिन नईब ने 23 गेंदों पर 4 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 46 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 205 तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। हेंड्रिक्स और नईब ने 43 गेंदों पर नाबाद 94 रनों की साझेदारी की।

कैंडी फॉल्कंस की तरफ से नवान थुसारा और दुशन हेमंथा ने 2-2, जबकि शाहीन अफरीदी और असिथा फर्नांडो ने 1-1 विकेट लिए।

206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उती एंजेलो मैथ्यू की कप्तानी वाली कैंडी फॉल्कंस 20 ओवर में 6 विकेट पर 187 रन बना सकी और 18 रन से मैच हार गई। कैंडी के लिए सर्वाधिक 52 रन की पारी डेल फिलिप्स ने खेली। 39 गेंदों की पारी में फिलिप ने 2 छक्के और 5 चौके लगाए। लाहिरू उडारा ने 28 गेंदों पर 44 रन की पारी खेली। इस पारी में 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे। भारत के विजय शंकर ने 18 गेंदों पर 3 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 41 रन की नाबाद पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके। वानिंदु हसरंगा ने 10 गेंदों पर 21 रन बनाए।

दांबुला की तरफ से मोहम्मद वसीम जूनियर ने और गुलाबदिन नईब ने 2-2, जबकि दुश्मंथा चमीरा और महिश तिक्षाणा ने 1-1 विकेट लिया।

दांबुला के लिए नाबाद 87 रन की पारी खेलने वाले रेजा हेंड्रिक्स प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 July 2026 8:17 PM IST

Tags

Next Story