जेनिफर विंगेट ने बॉयफ्रेंड विलियम संग रचाई दूसरी शादी, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

जेनिफर विंगेट ने बॉयफ्रेंड विलियम संग रचाई दूसरी शादी, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें
टेलीविजन इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने अपने बॉयफ्रेंड विलियम इश्माएल से शादी कर ली है। शनिवार को अभिनेत्री ने अपनी दूसरी शादी की अफवाहों पर विराम लगाते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी।

मुंबई, 18 जुलाई (आईएएनएस)। टेलीविजन इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने अपने बॉयफ्रेंड विलियम इश्माएल से शादी कर ली है। शनिवार को अभिनेत्री ने अपनी दूसरी शादी की अफवाहों पर विराम लगाते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी।

अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने इंस्टाग्राम पर शादी की झलकियां शेयर कीं। इसमें जेनिफर सफेद गाउन में नजर आ रही हैं। वहीं, विलियम ब्लू कलर के सूट में हैं।

शेयर किए गए मोंटाज वीडियो में कपल एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं, तो एक में जेनिफर अपनी अंगूठी फ्लॉन्ट करती दिखी। अभिनेत्री ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "और, आखिरकार हम मिल गए।"

अभिनेत्री के पोस्ट करते ही फैंस और सेलेब्स की बधाइयों का तांता लग गया। सभी ने कमेंट सेक्शन में जेनिफर को शुभकामनाएं दी।

अभिनेत्री रीम समीर शेख ने बधाई देने के साथ-साथ शादी की और तस्वीरों की इच्छा जाहिर की। वहीं, अभिनेत्री जन्नत जुबैर, अभिनेता सोनू सूद, अभिनेत्री अनेरी, रश्मि देसाई, मौनी रॉय, वत्सल सेठ समेत कई सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में बधाई दी।

शादी की घोषणा से पहले ही जेनिफर ने फैंस के बीच हलचल मचा दी थी। एक दिन पहले, एक्ट्रेस के ब्राइडल गाउन ट्राई करने के बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो ऑनलाइन सामने आए, जिससे यह अफवाह फैल गई कि शादी होने वाली है। वहीं, जेनिफर और विलियम ने अपने रिश्ते को लाइमलाइट से दूर रखा था। दोनों ने कहीं भी शादी की बातें नहीं की थीं, लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों की शादी प्लानिंग की खबरें पहली बार जून 2026 में सामने आने लगी थी।

अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने 12 साल बाद यह नया अध्याय शुरू किया है। इससे पहले, जेनिफर की शादी टीवी अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से 9 अप्रैल 2012 को हुई थी। दोनों 'दिल मिल गए' शो के सेट पर मिले थे और डेटिंग शुरू की थी। दुर्भाग्य से, यह शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और नवंबर 2014 में दोनों का तलाक हो गया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 July 2026 8:37 PM IST

Tags

Next Story