मैं सोनम वांगचुक के जज्बे को सलाम करता हूं राजा राम सिंह

मैं सोनम वांगचुक के जज्बे को सलाम करता हूं  राजा राम सिंह
सीपीआई (एमएल) सांसद राजा राम सिंह ने शनिवार को आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मैं सोनम वांगचुक, नेहा, मनीष, आमिन और अन्य तमाम साथियों के जज्बे को सलाम करने आया हूं। दिल्ली पुलिस ने उनके साथ जो किया है, वो बेहद दमनकारी है।

नई दिल्ली, 18 जुलाई (आईएएनएस)। सीपीआई (एमएल) सांसद राजा राम सिंह ने शनिवार को आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मैं सोनम वांगचुक, नेहा, मनीष, आमिन और अन्य तमाम साथियों के जज्बे को सलाम करने आया हूं। दिल्ली पुलिस ने उनके साथ जो किया है, वो बेहद दमनकारी है।

उन्होंने कहा कि मैं इसके खिलाफ उनकी आवाज में आवाज मिलाने आया हूं। 20 जुलाई को छात्रों और नौजवानों का पार्लियामेंट मार्च होगा। हम सड़क से लेकर संसद तक उनका साथ देंगे। हम उनकी आवाज बनने की कोशिश करेंगे। आज की तारीख में देश में युवाओं का केंद्र बिंदु यह आंदोलन बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि युवा जिन मांगों के साथ यहां आंदोलन के लिए आए हैं, सरकार को इन मांगों पर विचार करना होगा। सरकार को इन मांगों को मानना होगा और धर्मेंद्र प्रधान को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना होगा। हमारे पढ़े लिखे युवाओं को सम्मानजनक रोजगार देना होगा, नहीं तो इस सरकार के खिलाफ इस देश का युवा वर्ग सड़क पर आ चुका है और इस लड़ाई को अंतिम क्षण तक जारी रखने के लिए मजबूर है।

उन्होंने कहा कि हमने देखा है कि कैसे हमारे छात्र नेता पूरी प्रखरता के साथ अपनी आवाज उठा रहे हैं। छात्र नेता महिलाओं की आवाज उठा रहे हैं। महिलाओं से जुड़े मुद्दों को उठाकर आज नेहा हिंदुस्तान की नायिका बन चुकी हैं। उनकी भावनाओं को व्यक्त कर रही हैं।

सीपीआई(एमएल) सांसद राजा राम सिंह ने कहा कि मैं खुद किसान आंदोलन का हिस्सा रहा हूं। किसान आंदोलन के संबंध में गठित समन्वय समिति का भी हिस्सा रहा हूं। किसान भाइयों की देश के युवाओं के साथ पूरी सहानुभूति है। किसान भाई भी युवाओं के पक्ष में खड़े हैं।

वहीं, एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराए जाने पर 'अहिंसा विश्व भारती' के संस्थापक अध्यक्ष आचार्य लोकेश मुनि ने प्रतिक्रिया दी। उनके मुताबिक, सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर सभी लोग चिंतित थे। हमारे न्यायालय ने भी उस पर चिंता जाहिर की थी। जिसके बाद दिशानिर्देश के तहत सरकार ने कदम उठाया, क्योंकि किसी भी व्यक्ति की जान बहुत ही कीमती होती है।

उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक एक प्रेरक इंसान हैं, लिहाजा उनके स्वास्थ्य की चिंता करते हुए उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया। मैं समझता हूं कि वो स्वस्थ होकर देशहित के लिए काम करेंगे। हमारा भारत कैसे दिव्य और भव्य बनें, उसके लिए काम कर रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 July 2026 10:19 PM IST

Tags

Next Story