2027 में सपा प्रदेश में सरकार बनाकर 'सामाजिक न्याय का राज' स्थापित करेगी अखिलेश यादव

2027 में सपा प्रदेश में सरकार बनाकर सामाजिक न्याय का राज स्थापित करेगी अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा अब एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि 'राजनीतिक गैंग' बन चुकी है, जिसका एजेंडा समाज में नफरत फैलाना और सामाजिक सौहार्द को खत्म करना है।

लखनऊ, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा अब एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि 'राजनीतिक गैंग' बन चुकी है, जिसका एजेंडा समाज में नफरत फैलाना और सामाजिक सौहार्द को खत्म करना है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार में अवैध कब्जे, भ्रष्टाचार और सरकारी बजट की लूट चरम पर है।

अखिलेश यादव ने सोमवार को प्रदेश मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस सरकार में भूमाफिया खुलेआम सक्रिय है। सरकारी जमीनों, तालाबों और सार्वजनिक स्थलों पर कब्जे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार में असीमित लूट और भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है। हर विभाग में घोटाला और लूट का सिलसिला जारी है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मेहनती और संघर्षशील हैं, और जनता अब प्रदेश सरकार को हटाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

अखिलेश यादव ने दावा किया कि जब सपा की सरकार थी, तब किसानों को राहत, युवाओं को रोजगार, छात्रों को लैपटॉप और जनता को मुफ्त सिंचाई व इलाज की सुविधा दी गई थी। उन्होंने कहा कि जनता को वही भरोसा फिर से समाजवादी पार्टी पर है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं, पार्टी की नीतियों को समझाएं और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी से बचें।

उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई और बेरोजगारी ने जनता का जीवन कठिन बना दिया है। किसान, व्यापारी और नौजवान सभी वर्ग सरकार की नीतियों से त्रस्त हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी प्रदेश में सरकार बनाकर 'सामाजिक न्याय का राज' स्थापित करेगी, जिसमें हर वर्ग को न्याय और सम्मान मिलेगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 Oct 2025 8:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story