मां बनने के बाद से इमोशनल हुईं नेहा धूपिया, बोलीं-'मैं दिल से बहुत नरम हूं पर कहानी सुनकर पिघलती नहीं'

मां बनने के बाद से इमोशनल हुईं नेहा धूपिया, बोलीं-मैं दिल से बहुत नरम हूं पर कहानी सुनकर पिघलती नहीं
अभिनेत्री नेहा धूपिया इन दिनों 'रोडीज रीबर्थ' में जज के तौर पर नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने बताया कि मां बनने के बाद वह सख्त होने के साथ-साथ इमोशनल भी हो गई हैं।

मुंबई, 19 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री नेहा धूपिया इन दिनों 'रोडीज रीबर्थ' में जज के तौर पर नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने बताया कि मां बनने के बाद वह सख्त होने के साथ-साथ इमोशनल भी हो गई हैं।

दरअसल, आईएएनएस ने अभिनेत्री से सवाल पूछा, "क्या मदरहुड ने यंग कंटेस्टेंट्स को देखने का आपका नजरिया बदल दिया है या गैंग लीडर नेहा अभी भी फैसले लेने में हावी रहती हैं?"

अभिनेत्री ने कहा, "मैं अभी भी हावी रहती हूं और मेरे साथ यही रहता है। कई बार मुझे लोगों के लिए दुख भी होता और यह जरूरी नहीं कि किसी इमोशनल जुड़ाव की वजह से ऐसा हो। कुछ कंटेस्टेंट्स का बचपन दूसरों से कहीं ज्यादा मुश्किल भरा रहा है और उनके लिए मेरे मन में एक सॉफ्ट कॉर्नर है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कोई भी आकर अपनी कहानी सुना दे और मैं उसकी बातों में आ जाऊं। मां बनने के बाद से मैं और भी सख्त होने के साथ-साथ ज्यादा इमोशनल भी हो गई हूं। मुझे पता है कि ये दोनों बातें बिल्कुल अलग-अलग लगती हैं लेकिन यही सच है।" अभिनेत्री ने आगे यह भी बताया कि रोडीज जैसे शो में गैंग लीडर के तौर पर काम करना अकेले लड़ने जैसा है।

उन्होंने कहा, "ऐसा कभी नहीं होता है कि आप हर फैसले पूरी तरह अकेले ले रहे हैं लेकिन आपको अपने फैसलों पर अडिग रहना होता है। आप अपने दोस्तों से बात कर सकते हैं लेकिन ये जरूरी नहीं कि वो आपकी बात सुनें। कभी-कभी ऐसा लगता है कि या तो आप अपने फैसले खुद लें या बस हार मान लें। जाहिर है कि मैं अपने फैसले खुद लेना चुनती हूं।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि लोगों की मेरे बारे में एक खास धारणा है। वो मानते हैं कि मैं बहुत सख्त हूं और मेरी पर्सनालिटी बहुत मजबूत है लेकिन मेरा एक और पहलू है, जो उन्होंने सच में नहीं देखा है। वो यह है कि भले ही मैं ऐसा दिखाती हूं कि मेरे सारे फैसले दिमाग से होते हैं लेकिन असल में वो हमेशा दिल से लिए जाते हैं। मैं दिल से बहुत नरम हूं। मेरा एक इमोशनल पहलू भी है और यही सच है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story