किसी को नीचे गिराकर हम खुद ऊपर नहीं उठ सकते जीनत अमान

किसी को नीचे गिराकर हम खुद ऊपर नहीं उठ सकते  जीनत अमान
बीते जमाने की अभिनेत्री जीनत अमान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपने विचार शेयर करती रहती हैं। सोमवार को भी उन्होंने ऐसा ही खास पोस्ट किया, जिसे उन्होंने अपनी मां को समर्पित किया।

मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। बीते जमाने की अभिनेत्री जीनत अमान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपने विचार शेयर करती रहती हैं। सोमवार को भी उन्होंने ऐसा ही खास पोस्ट किया, जिसे उन्होंने अपनी मां को समर्पित किया।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि उनकी मां अपने समय से बहुत आगे थी। उन्होंने समाज की कठोर आलोचनाओं का सामना करते हुए अपनी शर्तों पर जिंदगी जी थी।

जीनत ने अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की। उन्होंने इसके साथ लिखा, "मेरी मां एक धार्मिक हिंदू महिला थीं, लेकिन उनके जीवन के फैसले उस दौर के हिसाब से काफी अलग थे। मेरी मां ने एक मुस्लिम व्यक्ति (मेरे पिता) से शादी की थी। उस रिश्ते के अंत के बाद, उन्होंने एक जर्मन प्रोटेस्टेंट से शादी की और जब उनका भी निधन हो गया, तो उन्होंने मुझे अकेले ही पाला और मेरे करियर की शुरुआत में मेरा साथ दिया।"

उन्होंने बताया कि इन अंतर-धार्मिक फैसलों की वजह से उनकी मां को समाज में काफी विवादों और चर्चाओं का सामना करना पड़ा था।

अभिनेत्री ने लिखा, "मेरी मां का मानना था कि लोगों की राय उनकी अपनी होती है। उन्होंने मुझे सिखाया कि अगर आपके पास किसी के बारे में कहने के लिए कुछ भी नहीं है, तो आपका चुप रहना ही बेहतर है। मैं हमेशा सोच-समझकर ही बोलती हूं, क्योंकि मेरा मानना है कि किसी दूसरे को नीचे गिराकर हम कभी ऊपर नहीं उठ सकते।"

जीनत ने आगे लिखा, "आजकल मैं अपने दिल में बहुत कम नफरत रखती हूं और बिना वजह मिलने वाली आलोचना को भी हल्के में ही लेती हूं। कल मैं एक दोस्त के साथ अपनी मां की इन सीखों के बारे में बात कर रही थी, तो उसने मुझे एक शानदार कोट भेजा था।"

जीनत ने अपने प्रशंसकों से भी एक सवाल पूछा कि वे बिना वजह की आलोचना पर कैसे प्रतिक्रिया देते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 April 2026 10:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story