मध्य प्रदेश भोपाल में थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित

मध्य प्रदेश भोपाल में थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लापरवाही उजागर होने पर थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। बताया गया है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चौक बाजार क्षेत्र में एसीपी संतोष पटेल के नेतृत्व में पुलिस दल ने छापा मारा तो एक स्थान पर बड़ी संख्या में लोग जुआ खेलते मिले।

भोपाल, 16 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लापरवाही उजागर होने पर थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। बताया गया है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चौक बाजार क्षेत्र में एसीपी संतोष पटेल के नेतृत्व में पुलिस दल ने छापा मारा तो एक स्थान पर बड़ी संख्या में लोग जुआ खेलते मिले।

इन लोगों के पास से दो लाख रुपए से ज्यादा की नकदी जब्त की गई। इस कार्रवाई के बाद पुलिस अधिकारियों ने जुए के अड्डे के संचालन के साथ स्थानीय पुलिस की भूमिका का पता किया, जिसमें एक बात उजागर हुई कि कोतवाली थाने की पुलिस जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई नहीं कर रही थी।

कोतवाली थाने की पुलिस की लापरवाही उजागर होने पर थाना प्रभारी प्रभात गोड़ के अलावा संबंधित क्षेत्र के सहायक उप निरीक्षक राकेश गुर्जर व बीट प्रभारी आरक्षक नरेंद्र रावत को निलंबित कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली के चौक बाजार क्षेत्र में लंबे अरसे से जुआ खेले जाने की शिकायतें मिल रही थी और वरिष्ठ अधिकारियों ने इस संदर्भ में थाने के प्रभारी सहित अन्य को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे, उसके बावजूद जुआ लगातार चल रहा था।

एसीपी के नेतृत्व में मारे गए छापे ने जुआ खेले जाने का खुलासा भी कर दिया। बताया गया है कि जुए के अड्डे का खुलासा होने के बाद पुलिस यह जानकारी जुटाने में लगी है कि इस अड्डे से कौन से लोग जुड़े हुए हैं और इसे किसका संरक्षण हासिल है।

आईएएनएस

एसएनपी/डीकेपी

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 Sept 2026 4:53 PM IST

Tags

Next Story