मध्य प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में राज्यसभा उम्मीदवार पर हुई चर्चा

मध्य प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में राज्यसभा उम्मीदवार पर हुई चर्चा
भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई की कोर कमेटी की बैठक मुख्यमंत्री निवास पर हुई इस बैठक में आगामी आयोजनों से लेकर राज्यसभा की रिक्त हुई सीट के लिए राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर नाम पर भी चर्चा की गई। भाजपा कोर कमेटी की बैठक की चर्चा करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संवाददाताओं को बताया कि बैठक में विभिन्‍न विषयों को लेकर विस्‍तार से चर्चा की गई। ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत इंदौर, जबलपुर और भोपाल में बड़े स्तर पर रैलियां आयोजित की जाएंगी। इन रैलियों में लगभग एक लाख लोगों की सहभागिता का लक्ष्य है।

भोपाल, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई की कोर कमेटी की बैठक मुख्यमंत्री निवास पर हुई इस बैठक में आगामी आयोजनों से लेकर राज्यसभा की रिक्त हुई सीट के लिए राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर नाम पर भी चर्चा की गई। भाजपा कोर कमेटी की बैठक की चर्चा करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संवाददाताओं को बताया कि बैठक में विभिन्‍न विषयों को लेकर विस्‍तार से चर्चा की गई। ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत इंदौर, जबलपुर और भोपाल में बड़े स्तर पर रैलियां आयोजित की जाएंगी। इन रैलियों में लगभग एक लाख लोगों की सहभागिता का लक्ष्य है।

अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर भी कार्यक्रम आयोजित कर लोकतंत्र बचाने और अराजकता हटाने का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा जयंती (15 नवंबर) के अवसर पर प्रदेशभर में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। राज्य में राज्यसभा की एक सीट रिक्त हुई है उसको लेकर उन्होंने बताया कि राज्यसभा की रिक्त एक सीट के लिए उम्मीदवार के चयन को लेकर कोर कमेटी की बैठक में विचार-विमर्श हुआ।

प्रदेश और प्रदेश के बाहर के संभावित उम्मीदवारों सहित चार-पांच नामों पर चर्चा की गई। राज्यसभा उम्मीदवार के चयन के लिए चार-पांच नामों का पैनल बनाकर केंद्रीय नेतृत्व को भेजने पर सर्वसम्मति बनी। पार्टी की प्रदेश गई कि आगामी योजनाओं की चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने बताया कि इस बैठक में केंद्र सरकार की योजनाओं का मध्यप्रदेश को अधिकतम लाभ दिलाने के उद्देश्य से प्रभावी समन्वय और कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा हुई। साथ ही राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के मंत्रियों के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाकर केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता तक अधिकतम पहुंचाने के लिए काम किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि केंद्र सरकार के प्रत्येक मंत्रालय के साथ एक-एक सांसद को जोड़ने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि राज्य के मंत्री, सांसद और अधिकारी आपसी समन्वय से योजनाओं के क्रियान्वयन को गति दे सकें तथा मध्यप्रदेश को उनका अधिकतम लाभ मिल सके। कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर की गई टिप्पणी को लेकर खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिता के विरुद्ध कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा की गई अशोभनीय एवं अपमानजनक टिप्पणी की प्रदेश कोर कमेटी ने घोर निंदा की।इस अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में कोर कमेटी ने निंदा प्रस्ताव पारित किया।

बैठक में इस विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष के बयान की कड़ी भर्त्सना की गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल के अनुसार इस बैठक में समान नागरिक संहिता (यू सी सी ) पारित होने के विषय पर भी कोर कमेटी की बैठक में चर्चा की गई। इसके अलावा प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी कार्यों और विभिन्न विभागों के कामकाज को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श हुआ।

--आईएएनएस

एसएनपी/पीएम

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story