मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक 18 नवंबर को गांधी सागर क्षेत्र में होगी

भोपाल 3 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार की कैबिनेट की बैठक 18 नवंबर को गांधी सागर क्षेत्र में होगी। यह फैसला मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए ।
कैबिनेट मंत्री चेतन कश्यप ने बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार विभिन्न स्थानों के विकास को ध्यान में रखकर डेस्टिनेशन बैठकर कर रही है। इसी क्रम में 18 नवंबर की कैबिनेट बैठक गांधी सागर क्षेत्र में होगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार विभिन्न स्थानों के विकास को लेकर डेस्टिनेशन बैठकर करने जा रही है। उसी क्रम में गांधी सागर में बैठक करने का फैसला हुआ है जबकि इससे पहले कैबिनेट बैठक इंदौर के राजवाड़ा और भोपाल के करीब जगदीशपुर में हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि किसानों के लिए नीलगाय एक बड़ी समस्या होती है क्योंकि यह फसलों को बड़ा नुकसान पहुंचाती है। उनकी गतिविधियों पर काबू पाने के लिए राज्य में अफ्रीका की बोमा पद्धति का उपयोग किया जा रहा है l किसानों की समस्या को कम करने के लिए नील गायों को अफ्रीका की इस पद्धति के जरिए पकड़ा जा रहा है और उन्हें विभिन्न अभ्यारण में छोड़ा जा रहा है। राज्य में बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को पूरे उत्साह के साथ मनाई जाएगी।
बिरसा मुंडा की जयंती को लेकर कैबिनेट में हुई चर्चा का जिक्र करते हुए मंत्री कश्यप ने बताया कि तीन प्रमुख स्थानों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, वहीं जिला स्तर पर भी बिरसा मुंडा की जयंती पर कार्यक्रम होंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री निवास पर 5 नवंबर को एक बैठक आयोजित की गई है जिसमें राज्य के विभिन्न स्थानों के प्रतिनिधि हिस्सा लेने वाले हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का खास जोर किसान समस्या और कर्मचारियों पर है। यही कारण है कि पिछले दिनों सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत का इजाफा करने का फैसला लिया था। इसके साथ ही किसानों से होने वाली धान खरीदी के लिए पंजीयन तारीख भी चार नवंबर तक बढ़ा दी गई है।
--आईएएनएस
एसएनपी/पीएम
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  
