मध्य प्रदेश सीएम मोहन यादव ने जल निगम का बदला नाम

मध्य प्रदेश सीएम मोहन यादव ने जल निगम का बदला नाम
मध्य प्रदेश में नाम बदलने के चल रहे क्रम में मध्य प्रदेश जल निगम मर्यादित (एमपीजेएनएम) का नाम बदल दिया गया है। अब यह विभाग मध्य प्रदेश जल एवं स्वच्छता निगम (एमपी-वास्को) कहलाएगा।

भोपाल, 16 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में नाम बदलने के चल रहे क्रम में मध्य प्रदेश जल निगम मर्यादित (एमपीजेएनएम) का नाम बदल दिया गया है। अब यह विभाग मध्य प्रदेश जल एवं स्वच्छता निगम (एमपी-वास्को) कहलाएगा।

सीएम मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में मध्य प्रदेश जल निगम मर्यादित के संचालक मंडल की 26वीं बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने मध्य प्रदेश जल निगम मर्यादित (एमपीजेएनएम) को पुनर्गठित कर मध्य प्रदेश जल एवं स्वच्छता निगम (एमपी-वास्को) बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश जल निगम अब अपने नए नाम और नई जिम्मेदारियों के साथ प्रदेश में जल विकास एवं स्वच्छता प्रबंधन में नए लक्ष्यों के साथ काम करेगा। उन्होंने जल निगम के वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए तैयार संचालक मंडल के प्रतिवेदन तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 के अनअंकेक्षित वार्षिक लेखों का अनुमोदन किया।

वहीं, कैप्टिव मोड के तहत 60 मेगावॉट ग्रिड-कनेक्टेड पवन ऊर्जा परियोजना विकसित करने के लिए गठित परियोजना कंपनी में म.प्र. जल निगम के प्रतिनिधित्व के लिए एमडी को अधिकृत कर दिया। साथ ही इसी परियोजना के विकास के लिए गठित प्रोजेक्ट कंपनी में डीमैटीरियलाइज्ड रूप में 26 प्रतिशत इक्विटी शेयर रखने का अनुमोदन किया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने म.प्र. जल निगम के इक्विटी शेयरों के नए पदाधिकारियों को हस्तांतरण तथा जल निगम द्वारा वर्तमान वित्त वर्ष 2026-27 के लिए तैयार किए गए बजट अनुमान (57 करोड़ रुपए) का अनुमोदन किया। उन्होंने जल निगम के संचालक मंडल में स्वतंत्र निदेशक के पद पर सुमित बोस की पुन: नियुक्ति का भी अनुमोदन किया।

सीएम मोहन यादव ने प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन और एक्जीक्यूशन मेथोडोलॉजी के अनुसार म.प्र. जल निगम के एमडी की टेंडर मंजूरी की सीमा 5 करोड़ से बढ़ाकर 25 करोड़ रुपए करने के प्रस्ताव का भी अनुमोदन किया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 Sept 2026 5:55 PM IST

Tags

Next Story