कांग्रेस का पंजाब सरकार पर हमला, कहा- गुंडागर्दी चरम पर और कुंभकर्ण की नींद में सोए हैं नेता

कांग्रेस का पंजाब सरकार पर हमला, कहा- गुंडागर्दी चरम पर और कुंभकर्ण की नींद में सोए हैं नेता
पंजाब के अमृतसर में कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। अमृतसर के कस्बा जंडियाला गुरु के गांव नवां पिंड में मंगलवार देर रात हुई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। इस घटना के बाद कांग्रेस ने पंजाब की भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी (आप) पर तीखा हमला बोला है।

अमृतसर, 16 सितंबर (आईएएनएस)। पंजाब के अमृतसर में कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। अमृतसर के कस्बा जंडियाला गुरु के गांव नवां पिंड में मंगलवार देर रात हुई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। इस घटना के बाद कांग्रेस ने पंजाब की भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी (आप) पर तीखा हमला बोला है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखविंदर सिंह डैनी बंडाला ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। बहुत ही चिंताजनक हालात हैं, जो आज पंजाब के अंदर बन रहे हैं और विशेष तौर पर हल्का जंडियाला गुरु के अंदर जो रात घटना हुई है, जिस तरीके से 12-14 राउंड फायर किया गया और एक लड़के को मौत के घाट उतारा गया, दूसरा जिंदगी और मौत की लड़ाई अस्पताल के अंदर लड़ रहा है। ये तमाम चीजें बड़ा प्रश्न खड़ा कर रही हैं कि आज पंजाब सरकार की कानून-व्यवस्था नाम की चीज कहां गई?"

उन्होंने कहा, "आज लॉ एंड ऑर्डर पंजाब की धरती से खत्म हो चुका है। दिन-दहाड़े बैंक डकैतियों और फिरौतियों और ये गुंडागर्दी जो है, ये चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। और जो कल पुलिस थाने के बिल्कुल दरवाजे के सामने उन दो नौजवानों के ऊपर गोलियां दागी जाती हैं, जिससे पूरा इलाका उस वारदात को लेकर बुरी तरीके से दहल गया है। लोगों के अंदर दहशत और डर का माहौल है।"

डैनी बंडाला ने स्थानीय विधायक और मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "आज पंजाब सरकार का चेहरा लॉ एंड ऑर्डर को लेकर, खास करके यहां के विधायक और मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ जो कुंभकर्ण की नींद में सोए हुए हैं, उनको बार-बार मैं जगाने का काम कर रहा हूं, लेकिन वह इतनी गहरी नींद में चले गए हैं कि वो जाग ही नहीं रहे। उनके क्षेत्र में क्या घटनाएं घट रही हैं। अभी कुछ दिन पहले ही जंडियाला शहर में बैंक डकैती की घटना हुई थी, जहां गुंडे आए थे और दूसरी तरफ 10 दिन पहले 14 साल के एक उभरते खिलाड़ी एक बच्चे को मौत के घाट उतारा गया था। यह बेहद चिंताजनक है और लॉ एंड ऑर्डर के लिहाज से पंजाब का बिल्कुल सत्यानाश कर दिया गया है।"

उन्होंने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, "इनके तमाम दावे-वादे जो हैं वो झूठ की बुनियाद पर हैं और इनके तमाम दावों की पोल जो है, कल नवां पिंड में खुलती नजर आई। जैसे एक नौजवान युवक को गोलियां मारकर सरेआम कत्ल किया गया, ये तमाम इनके झूठे दावों-वादों की पोल खोलता है और आज इनको अपनी जिम्मेदारी का एहसास होना चाहिए। अगर जिम्मेदारी ठीक ढंग से नहीं निभा सकते, जो इनके मौजूदा विधायक और मंत्री भी हैं, तो इनको इस्तीफा देकर साइड हो जाना चाहिए।"

बंडाला ने कहा कि जनता को एक सुरक्षित माहौल चाहिए और हर सरकार की पहली प्राथमिकता जानमाल की सुरक्षा होती है, जिसे यह सरकार देने में बुरी तरह से नाकाम साबित हुई है।

पटियाला में ईडी की कार्रवाई पर बोलते हुए उन्होंने कहा, "ईडी की कार्रवाई अपनी रूटीन में चलती रहती है, लेकिन जिस तरीके से पंजाब में ये रेड हुई है, उसके बारे में सुनने में आया है। इनके दावे-वादों की खोखली पोल, झूठ का बेनकाब काला सच सामने उजागर होकर लोगों के बीच में आ रहा है। ये तमाम सारी चीजें इस चीज को हाइलाइट कर रही हैं कि आज पंजाब के अंदर क्या चल रहा है और लोग हैरान हैं कि जो रंगला पंजाब बोलते थे, हम रंगला बनाएंगे, आज जो ईडी दस्तक कहीं भी देती है, सब पोल खुल रही है इनकी उस रंगला पंजाब की कि ये कैसे रंग हैं जो पंजाब के अंदर भरे जा रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि आज पंजाब सरकार को आने वाले दिनों में जनता आईना दिखाने का काम करेगी। पंजाब के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब चुनाव नजदीक आएगा और इस सरकार को चलता करेंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 Sept 2026 5:55 PM IST

Tags

Next Story