'यूपीआई टैक्स वापस लीजिए', पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष वड़िंग ने केंद्र सरकार साधा निशाना

यूपीआई टैक्स वापस लीजिए, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष वड़िंग ने केंद्र सरकार साधा निशाना
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने यूपीआई ट्रांजैक्शन पर लगाए गए कथित टैक्स को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

नई दिल्ली, 16 सितंबर (आईएएनएस)। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने यूपीआई ट्रांजैक्शन पर लगाए गए कथित टैक्स को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि प्रचार किया जा रहा है 2,000 रुपए तक के यूपीआई ट्रांजैक्शन पर शुल्क नहीं लगेगा, लेकिन सवाल ये है कि 2,000 रुपए से ऊपर के डिजिटल भुगतान पर शुल्क लगाने की जरूरत ही क्यों पड़ी?

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी, अमेरिका के दबाव में देशवासियों और छोटे कारोबारियों पर नए आर्थिक बोझ का रास्ता मत खोलिए। यूपीआई टैक्स वापस लीजिए।

राजा वड़िंग ने एक्स पर लोकसभा में नेता विपक्ष कांग्रेस राहुल गांधी का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें कांग्रेस सांसद यूपीआई टैक्स को लेकर भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। राहुल गांधी कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने यह फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में लिया है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी से यूपीआई टैक्स वापस लेने की मांग की है।

इससे पहले कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम ने 2,000 से अधिक के मर्चेंट लेन-देन पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर लगाने के मामले पर कहा कि यह ऐसा टैक्स है, जो धीरे-धीरे बढ़ता जाएगा। जिस लेन-देन पर पहले कोई टैक्स नहीं लगता था, उस पर अब 2,000 से ज्यादा होने पर टैक्स लगेगा। इससे धीरे-धीरे टैक्स बढ़ाने वाली नीति ही बनेगी, क्योंकि एक बार जब नौकरशाही को इसमें घुसने का मौका मिल जाता है, तो बस कुछ ही समय की बात होती है, जब वे पूरी तरह इसमें शामिल हो जाते हैं और सभी लेन-देन पर टैक्स लगाना शुरू कर देते हैं। आखिरकार, उस लेन-देन और टैक्स का बोझ ग्राहकों पर पड़ेगा, जिससे महंगाई और कीमतें बढ़ेंगी।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह अमेरिका के सामने पूरी तरह घुटने टेकने जैसा है। यह साफ तौर पर अमेरिका के सामने झुकने का मामला है। वे भारत के लोगों को सजा दे रहे हैं।

झारखंड सरकार में मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि मैं किसी भी मामले पर तब तक कुछ नहीं बोलता, जब तक मैं उसका अच्छी तरह अध्ययन न कर लूं, उसके नतीजों को न समझ लूं और यह न जान लूं कि उसका कितना असर होगा या नहीं होगा। जब तक मैं पूरी तैयारी न कर लूं, मैं कुछ नहीं बोलूंगा। पहले मुझे तैयारी करने दें, उसके बाद ही मैं बोलूंगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 Sept 2026 6:16 PM IST

Tags

Next Story