आयोजन: एनजीटी वैश्विक सम्मेलन में 17 देशों के न्यायिक और पर्यावरण नेता होंगे शामिल

एनजीटी वैश्विक सम्मेलन में 17 देशों के न्यायिक और पर्यावरण नेता होंगे शामिल
  • दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
  • 17 देशों के प्रख्यात न्यायाधीश और न्यायिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) 19 सितंबर से दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित हो रहे इस सम्मेलन में 17 देशों के प्रख्यात न्यायाधीश और न्यायिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बतौर मुख्य अतिथि समापन सत्र को संबोधित करेंगी।

19 और 20 सितंबर को आयोजित हो रहे इस सम्मेलन का विषय "पर्यावरण और जलवायु गतिशीलता का भविष्य" है। इस सम्मेलन में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत, केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, केन्द्रीय शहरी कार्य मंत्री तथा विद्युत मंत्री मनोहर लाल, सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना, भारत के अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी, भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और राष्ट्रीय हरित अधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव की भी उपस्थिति रहेगी। इस सम्मेलन का उद्देश्य सार्थक संवाद को बढ़ावा देना और नीति निर्माण, कार्यान्वयन तथा प्रवर्तन (लागू करने) में मौजूद कमियों की पहचान करना है। साथ ही, इसका उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सफल तरीकों को साझा करना और संस्थाओं व संबंधित पक्षों के बीच सहयोग को मजबूत करना है।

Created On :   16 Sept 2026 6:35 PM IST

Tags

Next Story