इंदिरा का जिक्र: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना, बोले - अमेरिका के सामने झुकना बंद कर यूपीआई पर टैक्स वापस लें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. यूपीआई पर टैक्स के ऐलान के बाद प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने केंद्र सरकार की घेराबंदी तेज कर दी है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की ओर से यूपीआई पर टैक्स लगाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए मोदी सरकार से यूपीआई टैक्स वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी अमेरिका के सामने झुकना बंद कर दीजिए। हिम्मत कीजिए और यूपीआई पर टैक्स वापस लिजिए।
यह भी पढ़े -2000 से ज्यादा के यूपीआई ट्रांजैक्शन पर चार्ज का एनडीए नेताओं ने किया समर्थन, कहा-राहुल गांधी देश को कर रहे गुमराह
राहुल गांधी ने बुधवार को सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। वीडियो में उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से एक बार सवाल किया गया कि उनका झुकाव किस तरफ ज्यादा है, लेफ्ट या राइट। इंदिरा जी ने जवाब में कहा कि उनका झुकाव किसी तरफ नहीं है, उनकी सोच बिल्कुल सीधी है। राहुल गांधी ने कहा, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी का कॉन्सेप्ट अलग ही अलग है, वो न बाईं तरफ देखते हैं न दाईं तरफ। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के सामने सीधे लेटकर आत्मसमर्पण कर देने का फैसला कर लिया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने यूपीआई पर टैक्स लगाकर और अमेरिका को बड़ी रकम देकर भारत के हर नागरिक पर टैक्स लगा दिया है।
Created On :   16 Sept 2026 4:54 PM IST











