मध्य प्रदेश सीएम मोहन यादव ने 'शतक संघ के 100 वर्ष' को राज्य में टैक्स फ्री किया

मध्य प्रदेश  सीएम मोहन यादव ने शतक संघ के 100 वर्ष को राज्य में टैक्स फ्री किया
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को 'शतक : संघ के 100 वर्ष' फिल्म देखी और उसके बाद राज्य में फिल्म के टैक्स फ्री होने का ऐलान भी किया।

भोपाल 3 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को 'शतक : संघ के 100 वर्ष' फिल्म देखी और उसके बाद राज्य में फिल्म के टैक्स फ्री होने का ऐलान भी किया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि राष्ट्र प्रेम और राष्ट्र निर्माण के लिए संकल्पबद्ध प्रत्येक नागरिक को फिल्म 'शतक: संघ के 100 वर्ष' देखना चाहिए। यह एक प्रेरक फिल्म है जो राष्ट्र के लिए कर्म प्रधान भूमिका का आह्वान करती है। भारत के इतिहास के अध्ययन और अतीत से अवगत होकर संघ संस्थापकों और पदाधिकारियों ने राष्ट्र सर्वोपरि के भाव को सशक्त बनाने और भविष्य को बेहतर बनाने की कल्पना कर ली थी।

संघ के माध्यम से बाहरी शक्तियों के कृत्यों के विरुद्ध मजबूती से मुहिम चलाई गई। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को भोपाल के डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी नगर स्थित दृष्टि कॉम्प्लेक्स में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गठन 1925 से लेकर पूर्ण हुई एक शताब्दी की सेवा और समर्पण भरी यात्रा पर केंद्रित फिल्म 'शतक: संघ के 100 वर्ष' के प्रदर्शन अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि फिल्म को मध्यप्रदेश शासन द्वारा टैक्स फ्री घोषित किया गया है।

फिल्म का कथानक, समाजोपयोगी संदेश और सांस्कृतिक उत्थान के महत्व को रेखांकित करने के कारण प्रदेश में फिल्म टैक्स मुक्त रहेगी। फिल्म शतक के निर्देशक आशीष मल्ल हैं। फिल्म की विशेषता यह भी है कि इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एडवांस ग्राफिक्स का उपयोग कर वीर सावरकर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे ऐतिहासिक व्यक्तित्व पर्दे पर जीवंत किए गए हैं।

फिल्म में अभिनेता अजय देवगन ने आवाज दी है। फिल्म निर्माता वीर कपूर हैं। फिल्म के महत्व को देखते हुए मध्य प्रदेश सहित छत्तीसगढ़ और राजस्थान राज्य सरकारों ने भी इसे टैक्स फ्री कर दिया है ताकि अधिक से अधिक लोग इसे देख सकें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   3 March 2026 11:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story