'नदिया के पार' की गुंजा ने फिर छेड़ा होली का राग, 'जोगी जी धीरे-धीरे' पर थिरक कर ताजा की पुरानी यादें

नदिया के पार की गुंजा ने फिर छेड़ा होली का राग, जोगी जी धीरे-धीरे पर थिरक कर ताजा की पुरानी यादें
होली का पर्व आते ही बॉलीवुड के कई पुराने गाने फिर से सुर्खियां बटोरने लगते हैं। इन्हीं में से एक सदाबहार गाना 'जोगी जी धीरे धीरे'। इस गाने पर अभिनेत्री साधना सिंह और सचिन पिलगांवकर ने मिलकर शानदार अभिनय किया था। वहीं, इसका गाना आज भी हर घर, मोहल्ले और महोत्सव में बजता है और लोगों को मस्ती से भर देता है।

मुंबई, 4 मार्च (आईएएनएस)। होली का पर्व आते ही बॉलीवुड के कई पुराने गाने फिर से सुर्खियां बटोरने लगते हैं। इन्हीं में से एक सदाबहार गाना 'जोगी जी धीरे धीरे'। इस गाने पर अभिनेत्री साधना सिंह और सचिन पिलगांवकर ने मिलकर शानदार अभिनय किया था। वहीं, इसका गाना आज भी हर घर, मोहल्ले और महोत्सव में बजता है और लोगों को मस्ती से भर देता है।

होली के पावन पर्व पर अभिनेत्री साधना सिंह को पुरानी यादों में फिर से डूबने का मौका मिला। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में साधना उसी पुराने स्टाइल में एक्सप्रेशन और डांस के साथ नजर आईं। वे "जोगी जी धीरे-धीरे" गाने पर नाच रही हैं और पुरानी यादों को जीवंत कर रही हैं।

अभिनेत्री ने लिखा, "पहले की होली और आज की होली। कुछ रंग ऐसे होते हैं जो कभी फीके नहीं पड़ते। 'जोगी जी धीरे-धीरे' गाना हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहेगा। उस गाने में हंसी-मजाक, छेड़छाड़ और गांव की सच्ची गर्मजोशी थी। सब कुछ इतना असली और दिल से जुड़ा हुआ लगता था। हर होली पर मुझे 'नदिया के पार' की शूटिंग के वे खूबसूरत दिन याद आते हैं। वह समय ऐसा था जब रंग बहुत सादे थे, भावनाएं सच्ची थीं और प्यार थोड़ा शर्मीला लेकिन बहुत गहरा होता था। आप सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं। आपकी होली मासूमियत, खुशी और ऐसी मुस्कान से भरी हो जो हमेशा दिल में बनी रहे।"

बता दें कि यह साल 1982 में रिलीज हुई फिल्म 'नदिया के पार' में फिल्माया गया था। इस गाने में अभिनेता सचिन पिलगांवकर और अभिनेत्री साधना सिंह (जिन्होंने गुंजा का किरदार निभाया था) ने शानदार अभिनय किया था, जिसे देखकर लोग आज भी उस गांव के माहौल में डूब जाते हैं।

गाने को चंद्राणी मुखर्जी, हेमलता और जसपाल सिंह ने मिलकर गाया है, जबकि इसके लिरिक्स रविंद्र जेन और म्यूजिक रविंद्र जेन ने लिखे हैं। 'नदिया के पार' फिल्म राजश्री प्रोडक्शंस की थी, जिसका निर्देशन गोविंद मूनिस ने किया था। संगीत रवींद्र जैन ने दिया था और गाने को हेमलता, जसपाल सिंह, चंद्राणी मुखर्जी ने गाया था। यह गाना गांव की सादगी, मासूम प्यार और होली की मस्ती को बखूबी दिखाता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 March 2026 11:03 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story