जबलपुर में आठवीं कक्षा में फेल होने पर छात्र ने दी जान

जबलपुर में आठवीं कक्षा में फेल होने पर छात्र ने दी जान
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में सिहोरा थाना क्षेत्र के दराची टोला में आठवीं कक्षा में फेल होने से आहत एक 13 वर्षीय छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र मैहर जिले के झुकेही गांव का रहने वाला था और इन दिनों अपने मामा के घर रह रहा था। परीक्षा परिणाम आने के बाद वह मानसिक रूप से काफी परेशान था और इसी तनाव में उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

जबलपुर, 28 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में सिहोरा थाना क्षेत्र के दराची टोला में आठवीं कक्षा में फेल होने से आहत एक 13 वर्षीय छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र मैहर जिले के झुकेही गांव का रहने वाला था और इन दिनों अपने मामा के घर रह रहा था। परीक्षा परिणाम आने के बाद वह मानसिक रूप से काफी परेशान था और इसी तनाव में उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है, ताकि आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।

वहीं, दूसरी घटना कटंगी थाना क्षेत्र के मुर्रई गांव के पास की है, जहां एक फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि एजेंट लगभग 30 हजार रुपए की रकम लेकर जा रहा था, तभी बाइक सवार 4-5 बदमाशों ने उसका पीछा कर उसे रास्ते में रोक लिया और पैसे लूटकर फरार हो गए।

हालांकि भागने के दौरान एक आरोपी की बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया, जिससे वह ज्यादा दूर नहीं जा सका। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और उसके अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इसके अलावा एक अन्‍य घटना में पहचान छिपाकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अब्दुल फराज खान ने 'राहुल' नाम से युवती से दोस्ती की और शादी का झांसा देकर करीब एक साल तक उसका शोषण किया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी उसे जबलपुर सहित अन्य शहरों में भी ले गया और वहां भी दुष्कर्म किया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   28 March 2026 11:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story