मध्य प्रदेश के डिंडोरी में पानी की बोतल में चढ़ाई गई ड्रिप अरुण यादव
भोपाल,23 जुलाई (आईएएनएस) मध्य प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकारी अस्पताल में पानी की बोतल में ड्रिप चढ़ाई गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें मरीज पलंग पर लेटा हुआ है, उसे ड्रिप चढ़ाई गई है और दवाई पानी के बोतल में भरी हुई है। अरुण यादव ने व्यवस्था का सवाल उठाते हुए कहा है कि डिंडोरी के सरकारी अस्पताल में पानी की बोतल में ड्रिप चढ़ाई।
अरुण यादव ने कहा कि सरकार को स्वास्थ्य सेवाओं से नहीं अपने प्रचार से मतलब है, डिंडोरी के सरकारी अस्पताल में पानी की बोतल से ड्रिप चढ़ रही है ।यही है भाजपा के डबल इंजन का "स्वास्थ्य मॉडल"। उन्होंने आगे कहा है कि मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर पर, सरकार अपने प्रचार में मस्त है। प्रदेश की जनता इलाज नहीं, बदहाली झेल रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस की ओर से लगातार हमले किए जा रहे हैं क्योंकि गाहे बगाहे ऐसी तस्वीर है सामने आ जाती हैं जो स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोल देती हैं। कई बार मरीज खटोली पर दिखता है तो कई बार शव को मोटरसाइकिल पर ले जाने की मजबूरी होती है।
वहीं, सरकार की ओर से लगातार स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं और अस्पतालों में आवश्यक सुविधाएं जुटाना के साथ चिकित्सकों की भर्ती हो रही है।
--आईएएनएस
एसएनपी/पीएम
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   23 July 2026 2:53 PM IST












