मध्य प्रदेश के किसानों की समस्या को लेकर मुंबई-आगरा हाईवे पर करेंगे जाम पटवारी
भोपाल, 6 मई (आईएएनएस) मध्य प्रदेश के किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस की राज्य इकाई नहीं गुरुवार सात मई को मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम करने जा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीत पटवारी का आरोप है कि राज्य के किसानों को गेहूं और धान का उचित दाम नहीं मिल रहा है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य के किसानों के साथ सरकार लगातार धोखा कर रही है और जो अब तक किया है वह छुपा भी नहीं है। राज्य में किसानों से 2625 रूपए प्रति क्विंटल में गेहूं खरीदा जा रहा है जबकि भाजपा ने 2700 रुपए प्रति क्विंटल खरीदने का वादा किया था।इस बार एक सौ लाख मीट्रिक टन ही खरीदा जाएगा जबकि राज्य में 245 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उत्पादन हुआ है।
इस तरह 145 लाख मीट्रिक टन गेहूं कहां जाएगा और उसके भावांतर के अंतर को सरकार को देना चाहिए। सवाल यही है कि जिन किसानों का गेहूं नहीं खरीदा जाएगा, तो क्या इन किसानों ने अपराध किया था। पटवारी ने कहा एक तरफ जो गेहूं खरीदी में हो रहा है वही स्थिति धान की खरीदी में हुआ है, किसानों को खाद के लिए भी परेशान होना पड़ा है।
उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं कृषि उपकरण की जिम्मेदारी जिस मंत्री के पास है उसके भ्रष्टाचार के 100 मामले एक साथ निकलने हैं। कुल मिलाकर राज्य सरकार किसानों से बदला ले रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने आगे कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर सात मई को कांग्रेस चक्का जाम करने जा रही है।
उन्होंने कहा कि आम लोगों को परेशानी न हो इसलिए सिर्फ मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे पर ही चक्का जाम किया जाएगा। एक मार्ग का यह चक्का जाम पूरे प्रदेश के किसानों की आवाज होगी। इस आंदोलन के जरिए सरकार को जागना चाहते हैं और यह जानना चाहते हैं कि आखिर मोदी गारंटी का हुआ क्या है।
--आईएएनएस
एसएनपी/पीएम
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   6 May 2026 2:58 PM IST












