मध्य प्रदेश में दिव्यांगों ने 100 घंटे क्रिकेट खेलकर रचा कीर्तिमान
भोपाल, 26 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में दिव्यांगों ने क्रिकेट महोत्सव में नाॅट आउट 100 तक क्रिकेट खेलकर कीर्तिमान रच दिया। इस मौके पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, डॉ. राघवेन्द्र शर्मा को इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट सौंपा।
दिव्यांग क्रिकेट महोत्सव में नाॅट आउट 100 में इस लगातार 100 घंटे चले कार्यक्रम में 25 टीमें शामिल रहीं, जिनमें 745 दिव्यांग खिलाड़ियों ने सहभागिता की। सहभागिता करने वाले खिलाड़ियों में 100 से अधिक दिव्यांग महिला खिलाड़ी शामिल रहीं, जिनमें सात महिला ओलंपिक खिलाड़ी हैं। 32 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय और 436 राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने महोत्सव में सहभागिता की।
समापन समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि यह महोत्सव केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि साहस, आत्मविश्वास और अटूट संकल्प का जीवंत उदाहरण है।
100 घंटे के निरंतर क्रिकेट महोत्सव ने खेल जगत में एक नया इतिहास रच दिया है। इस अनूठे आयोजन में दिव्यांग खिलाड़ियों ने जिस जज्बे, धैर्य और हिम्मत का प्रदर्शन किया, वह अत्यंत प्रेरणादायक और सराहनीय है।
राज्यपाल डॉ. मंगुभाई पटेल, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान गाने वाली फाल्गुनी को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया। समारोह में लिम्बा बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, डॉ. राघवेन्द्र शर्मा को इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट सौंपा।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   26 Feb 2026 10:18 PM IST










