मध्य प्रदेश में किसानों की ऋण अदायगी तिथि बढ़े उमंग सिंघार

मध्य प्रदेश में किसानों की ऋण अदायगी तिथि बढ़े उमंग सिंघार
मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर प्रदेश में किसानों की ऋण अदायगी की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है।

भोपाल, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर प्रदेश में किसानों की ऋण अदायगी की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है।

नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि प्रदेश में गेहूं खरीदी की प्रक्रिया बार-बार प्रभावित हो रही है और अब तक खरीदी की तिथि तीन बार परिवर्तित की जा चुकी है। इसके साथ ही बारदाने की कमी के कारण खरीदी कार्य बाधित हो रहा है, जिससे किसान अपनी उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम कीमत पर बेचने को मजबूर हैं। इससे किसानों को गंभीर आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि इस स्थिति का सीधा असर किसानों की ऋण चुकाने की क्षमता पर पड़ रहा है। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अनुसार प्रदेश में किसान क्रेडिट कार्ड के लगभग 64,17,424 खाते संचालित हैं, जिन पर कुल बकाया ऋण लगभग 86,995 करोड़ रुपए है।

उमंग सिंघार ने यह भी उल्लेख किया कि पहले भी सरकार से ऋण अदायगी की अंतिम तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक जवाब प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि किसानों की ऋण अदायगी की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक बढ़ाई जाए। साथ ही प्रभावित किसानों को डिफॉल्टर घोषित न किया जाए। गेहूं खरीदी की प्रक्रिया को शीघ्र एवं सुचारू रूप से पूर्ण किया जाय तथा बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि किसानों के हित में उनकी समस्याओं को देखते हुए सरकार को शीघ्र और संवेदनशील निर्णय लेना चाहिए।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 April 2026 5:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story