मध्य प्रदेश राजगढ़ में छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पुलिस ने शुरू की जांच

मध्य प्रदेश  राजगढ़ में छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पुलिस ने शुरू की जांच
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक छात्रा ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया, यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई है।

राजगढ़, 17 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक छात्रा ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया, यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ओखा से गोरखपुर की ओर जाने वाली यात्री गाड़ी के सामने एक छात्रा ने पचोर और ब्यावरा के बीच कूद कर आत्महत्या कर ली। ट्रेन के ड्राइवर ने इस बात की सूचना सहायक स्टेशन अधीक्षक को दी, उसके बाद ग्रामीण थाने की पुलिस ने छात्रा के शव की तलाशी शुरू की।

यात्री गाड़ी के लोको पायलट द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आईटीआई के पास मौके पर तलाशी के लिए पहुंचे, जहां पर पुलिस जवानों को छात्रा का शव कई हिस्सों में मिला। आत्महत्या करने वाली छात्रा की पहचान पडोनिया निवासी टीना डांगी के तौर पर हुई है। वह स्नातक की पढ़ाई कर रही थी और साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी जुटी थी।

परिजन यह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर टीना ने यह कदम क्यों उठाया है। फिलहाल, पुलिस को किसी भी तरह का सुसाइड नोट भी नहीं मिला है, इसलिए आत्महत्या की वजह क्या है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

परिजनों की माने तो टीना सोमवार की शाम तक पूरी तरह सामान्य थी और यह कोई नहीं समझ पा रहा था कि वह किसी तरह की परेशानी में है। साथ ही इतना बड़ा कदम वह उठा सकती है।

टीना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, वहीं दूसरी ओर पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अब पुलिस टीना के परिजनों के बयान दर्ज करेगी, ताकि स्पष्ट हो सके कि आखिर टीना ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 March 2026 2:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story