पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा एक्शन, आयोग ने 13 जिलों के एसपी बदले

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा एक्शन, आयोग ने 13 जिलों के एसपी बदले
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर आयोग ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए राज्य के पुलिस तंत्र में अहम बदलाव किए हैं। आयोग ने साफ किया है कि चुनाव निष्पक्ष, भयमुक्त और हिंसा रहित माहौल में कराने के लिए यह कदम उठाया गया है।

कोलकाता, 17 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर आयोग ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए राज्य के पुलिस तंत्र में अहम बदलाव किए हैं। आयोग ने साफ किया है कि चुनाव निष्पक्ष, भयमुक्त और हिंसा रहित माहौल में कराने के लिए यह कदम उठाया गया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस में भरोसा दिलाया था कि पश्चिम बंगाल सहित सभी राज्यों में चुनाव बिना डर, हिंसा और किसी भी तरह के प्रलोभन के कराए जाएंगे। इसी दिशा में आयोग ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं।

आयोग द्वारा जारी निर्देशों के तहत राज्य के 13 जिलों में पुलिस अधीक्षकों (एससी) का तबादला किया गया है। साथ ही, कई बड़े पदों पर भी नई नियुक्तियां की गई हैं।

नई नियुक्तियों के तहत डॉ. राजेश कुमार सिंह को एडीजी और आईजीपी, साउथ बंगाल रीजन बनाया गया है। के. लयरामन को एडीजी और आईजीपी, नॉर्थ बंगाल रीजन की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. प्रणव कुंतर को आसनसोल-दुर्गापुर का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। अखिलेश कुमार चतुर्वेदी को हावड़ा का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। अमित कुमार सिंह को बैरकपुर का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। सुनील कुमार यादव को चंदननगर का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।

इसके अलावा चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार, पुष्पा को बारासात, जसप्रीत सिंह को कूचबिहार, सूर्य प्रताप यादव को बीरभूम, राकेश सिंह को इस्लामपुर, कुमार सनी राय को हुगली ग्रामीण, इशानी पॉल को डायमंड हार्बर, सचिन को मुर्शिदाबाद, अलकनंदा भौवाल को बसीरहाट, अनुपम सिंह को मालदा, अंशुमान साहा को पूर्व मेदिनीपुर, सुरिंदर सिंह को जंगीपुर, और पापिया सुल्ताना को पश्चिम मेदिनीपुर में एसपी के तौर पर तैनात किया गया है।

आयोग ने निर्देश दिया है कि इन सभी आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए और 18 मार्च सुबह 11 बजे तक जॉइनिंग की रिपोर्ट भेजी जाए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उन्हें चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी चुनाव संबंधित पद पर तैनात नहीं किया जाएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 March 2026 3:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story