राज्यसभा चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस सांसदों की मांग, दलबदल कानून की समीक्षा हो

राज्यसभा चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस सांसदों की मांग, दलबदल कानून की समीक्षा हो
बिहार राज्यसभा चुनाव परिणाम को लेकर कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वे हमारी पार्टी के नेताओं को तोड़कर अपनी सरकार बना रहे हैं। इससे पहले आपने महाराष्ट्र में भी देखा था।

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। बिहार राज्यसभा चुनाव परिणाम को लेकर कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वे हमारी पार्टी के नेताओं को तोड़कर अपनी सरकार बना रहे हैं। इससे पहले आपने महाराष्ट्र में भी देखा था।

कांग्रेस सांसद अमर सिंह ने राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "खरीद-फरोख्त के आरोप भाजपा पर लगे हैं। वे लोग इसमें माहिर हैं। उन्होंने महाराष्ट्र में भी इसी तरह सरकार को तोड़ा था, इनके लिए ये कोई नई बात नहीं है। ये भाजपा का मॉडल है कि जहां जीत न पाओ वहां दूसरे हथकंडों से सत्ता पर कब्जा होना चाहिए। वे प्रजातंत्र का बहुत अधिक नुकसान कर रहे हैं। हम इसका विरोध करते हैं।"

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "खैर, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजनीतिक नैतिकता और भी निचले स्तर पर गिर गई है। लोग अब उस राजनीतिक पार्टी का सम्मान नहीं करते, जिसने उन्हें सत्ता में बैठाया था। अब समय आ गया है कि दलबदल विरोधी कानून पर गंभीरता से पुनर्विचार किया जाए, क्योंकि हर चुनाव में 'हॉर्स-ट्रेडिंग' (खरीद-फरोख्त) के ये आरोप और बाहरी तरीकों से बार-बार सरकारों को गिराना जो कभी एक छोटी-मोटी गतिविधि हुआ करती थी, अब एक बड़े पैमाने का ऑपरेशन बन गया है।"

कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमन सिंह ने राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, "लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली घटनाएं हैं। लोगों को, देश की जनता को देखना चाहिए कि कैसे लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर का चुनाव हो रहा है और वहां सौदा किया जा रहा है। चुनाव आयोग को इसमें संज्ञान लेना चाहिए, कार्रवाई की जानी चाहिए और जिन विधायकों ने पार्टी लाइन के विपरीत ये कृत्य किया उनकी सदस्यता भी रद्द होनी चाहिए।"

उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में कहा जाता है न कि पापों का प्रायश्चित करना ही पड़ता है तो इसका प्रायश्चित उन्हें करना पड़ेगा। जो लोग जीतकर आ रहे हैं। मैं उनसे कहूंगा कि आप अपनी नैतिकता को त्याग दीजिए, आपमें नैतिक बल रहा नहीं।

कांग्रेस सांसद वरुण चौधरी ने राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, "संख्या बल था ही नहीं तो तीसरा उम्मीदवार क्यों खड़ा किया गया? वे वोट चोरी में ही विश्वास रखते हैं। लोकतंत्र में भाजपा विश्वास नहीं करती है। जिस तरह के हथकंडे अपनाए गए हैं, वह बहुत ही निंदनीय है।"

उन्होंने कहा कि हम हमारी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से अपील करते हैं कि क्योंकि विधायकों के नाम उजागर नहीं किए गए हैं, उनके नाम उजागर किए जाएं। जिन विधायकों ने क्रॉस वोट किया है उन पर जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 March 2026 3:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story