बंगाल में एनडीए की जीत सुनिश्चित चिराग पासवान

बंगाल में एनडीए की जीत सुनिश्चित चिराग पासवान
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव की घोषणा को लेकर सीएम ममता बनर्जी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि बंगाल में टीएमसी की तुष्टिकरण की राजनीति से जनता तंग आ चुकी है। बंगाल में बदलाव तय है और इस बार एनडीए की सरकार बनना सुनिश्चित है।

नई दिल्ली, 17 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव की घोषणा को लेकर सीएम ममता बनर्जी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि बंगाल में टीएमसी की तुष्टिकरण की राजनीति से जनता तंग आ चुकी है। बंगाल में बदलाव तय है और इस बार एनडीए की सरकार बनना सुनिश्चित है।

नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में बंगाल के लोगों में असंतोष है। अराजक स्थिति पैदा की हुई है। ऐसे में जो एक माहौल पैदा किया गया, जनता में नाराजगी बहुत ज्यादा है। इसीलिए मेरा मानना ​​है कि पश्चिम बंगाल में एनडीए की बड़ी जीत होने वाली है। हम असम में भी फिर से सरकार बनाएंगे। तमिलनाडु में भी बदलाव देखने को मिलेगा।

राज्यसभा चुनाव नतीजों पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि हमें शुरू से ही पूरा भरोसा था कि हमारे सभी 5 उम्मीदवारों की जीत में हमें कोई मुश्किल नहीं आएगी। इसकी वजह यह है कि एनडीए पूरी तरह एकजुट था और हम एकता के साथ आगे बढ़े, जबकि विपक्ष में शुरू से ही बिखराव साफ दिख रहा था। विपक्ष में असंतोष है और वे एक बड़े विभाजन की ओर बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए मजबूती से आगे बढ़ रहा है। ओडिशा जैसे राज्यों में विपक्ष ने खुलकर असंतोष जाहिर किया।

एलपीजी संकट पर चिराग पासवान ने कहा कि जैसा कि मैंने अभी कहा, यह इतनी चिंता की बात नहीं है, लेकिन हां, एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं लेकिन फिर भी मैं अपनी बात दोहराऊंगा। हमें इस पर नजर रखने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति, खासकर खाड़ी क्षेत्र में चल रहे युद्ध पर सरकार लगातार नजर बनाए हुए है। यह सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं कि सप्लाई सुचारू रूप से जारी रहे और लोगों को चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

विपक्ष के दावों पर कहा कि उनका काम सिर्फ अफवाह फैलाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत पोषण सुरक्षा और स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 March 2026 4:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story