मध्य प्रदेश सीहोर में शादी समारोह में फूड पॉइजनिंग से 200 बीमार

मध्य प्रदेश सीहोर में शादी समारोह में फूड पॉइजनिंग से 200 बीमार
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के करीबी जिले सीहोर में शादी समारोह में खाना खाने से लगभग 200 लोग बीमार हो गए। इन्हें पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हुई। इनमें से 50 लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

सीहोर, 26 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के करीबी जिले सीहोर में शादी समारोह में खाना खाने से लगभग 200 लोग बीमार हो गए। इन्हें पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हुई। इनमें से 50 लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार, इच्छावर तहसील के बबड़िया नोआबाद गांव में बुधवार की रात को शादी समारोह चल रहा था। इस आयोजन में 1000 से ज्यादा लोग पहुंचे थे। अधिकांश लोगों ने भोजन किया, लेकिन लगभग 200 लोग ऐसे थे जिन्हें पेट दर्द हुआ और उल्टी भी हुई। कई लोगों की तबीयत भी बिगड़ने लगी। इनमें से 50 लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। कुछ लोगों का इच्छावर के स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है, वहीं कई लोगों को सीहोर के जिला अस्पताल ले जाया गया है।

कहा जा रहा है कि गुलाब जामुन खाने के बाद लोगों को पेट में दर्द हुआ और अन्य तरह की तकलीफें शुरू हुईं। खाना खाने वालों की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, वहीं दूसरी ओर खाद्य विभाग द्वारा खाने के नमूने लिए जा रहे हैं। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि भोजन बुधवार को ही बना था फिर इसके खाने से लोग बीमार क्यों, हुए यह जांच का विषय है।

शादी समारोह में खाना खाने से लोगों के बीमार होने की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अमला हरकत में आया और चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ सहित अन्य कर्मचारियों ने उपचार में तत्परता दिखाई। जो लोग बीमार हुए हैं उनमें अधिकांश बुजुर्ग बताई जा रहे हैं। अस्पताल भेजे गए अधिकांश लोगों की छुट्टी भी हो गई है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 March 2026 2:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story