मैड्रिड में आरएमबी सीमा पार भुगतान पर चर्चा, चीन-यूरोप सहयोग को नई दिशा

मैड्रिड में आरएमबी सीमा पार भुगतान पर चर्चा, चीन-यूरोप सहयोग को नई दिशा
आरएमबी सीमा पार भुगतान से जुड़ी एक महत्वपूर्ण गतिविधि 16 मार्च को स्पेन की राजधानी मैड्रिड में आयोजित की गई, जिसने यूरोपीय कंपनियों को आरएमबी सीमापार भुगतान प्रणाली को बेहतर ढंग से समझने और चीन के साथ व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने के लिए एक प्रभावी संवाद मंच प्रदान किया।

बीजिंग, 17 मार्च (आईएएनएस)। आरएमबी सीमा पार भुगतान से जुड़ी एक महत्वपूर्ण गतिविधि 16 मार्च को स्पेन की राजधानी मैड्रिड में आयोजित की गई, जिसने यूरोपीय कंपनियों को आरएमबी सीमापार भुगतान प्रणाली को बेहतर ढंग से समझने और चीन के साथ व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने के लिए एक प्रभावी संवाद मंच प्रदान किया।

इस कार्यक्रम में स्पेन और पुर्तगाल के आर्थिक और व्यापारिक क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और आपसी सहयोग की संभावनाओं पर विचार साझा किए।

इस अवसर पर आरएमबी सीमा पार भुगतान प्रणाली के विकास, चीन-यूरोप आर्थिक एवं व्यापारिक लेन-देन में आरएमबी के बढ़ते उपयोग, तथा इससे संबंधित वित्तीय सेवाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रतिभागियों ने इस बात पर जोर दिया कि सीमा पार भुगतान में आरएमबी के इस्तेमाल की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं और यह प्रणाली कंपनियों को अधिक कुशल, सुरक्षित और स्थिर वित्तीय अवसंरचना प्रदान कर रही है, जिससे अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को सुगम बनाने में मदद मिल रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों में स्पेन में चीन के राजदूत याओ चिंग तथा चीन के औद्योगिक और वाणिज्यिक बैंक (यूरोप) कंपनी की मैड्रिड शाखा के प्रभारी यांग खाईयू शामिल रहे, जिन्होंने अपने संबोधनों में आरएमबी के वैश्विक उपयोग को बढ़ाने और चीन-यूरोप आर्थिक संबंधों को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।

यह गतिविधि चीन के औद्योगिक और वाणिज्यिक बैंक (आईसीबीसी), चीन-यूरोप उद्यम संघ और सीमा पार अंतरबैंक भुगतान प्रणाली (सीआईपीएस) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई, जो अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सहयोग को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 March 2026 6:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story