राष्ट्रीय: तेजस्वी यादव के आवास पर आनंद लेते नजर आए महागठबंधन के विधायक, वीडियो वायरल

तेजस्वी यादव के आवास पर आनंद लेते नजर आए महागठबंधन के विधायक, वीडियो वायरल
बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले महागठबंधन के विधायकों को तेजस्वी यादव के पटना स्थित आवास पर फुर्सत के पलों का आनंद लेते हुए देखा गया। यहां पर वह अपने मनोरंजन के लिए म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स पर गाने गाते नजर आए।

पटना, 11 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले महागठबंधन के विधायकों को तेजस्वी यादव के पटना स्थित आवास पर फुर्सत के पलों का आनंद लेते हुए देखा गया। यहां पर वह अपने मनोरंजन के लिए म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स पर गाने गाते नजर आए।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें राजद और लेफ्ट विधायक गिटार पर गाना गाते नजर आए।

वहीं राजद विधायक और सांसद महबूब अली कैसर के बेटे यूसुफ सलाउद्दीन को तेजस्वी यादव के साथ बैठे और गिटार बजाते देखा गया। यूसुफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक स्पष्ट संदेश में 'ना छेड़ो हमें, हम सताए हुए हैं', 'बहुत ज़ख्म सीने पे, खाए हुए हैं' गाना गाते नजर आए।

ज्ञात हो की बीते दिनों नीतीश कुमार ने राजद का साथ छोड़कर भाजपा के साथ बिहार में सरकार बनाई थी।

राजद के विधायक और वाम दलों के नेता शनिवार शाम से ही पटना के 5 देशरत्न मार्ग स्थित तेजस्वी यादव के आवास पर रुके हुए हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आवास पर राजद ने विधायकों के लिए विशेष व्यंजन बनवाये हैं।

विधायकों के सोमवार सुबह तक तेजस्वी के आवास पर रहने की संभावना है। वह वहां से सीधे फ्लोर टेस्ट के लिए बिहार विधानसभा जाएंगे। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि फ्लोर टेस्ट से तेजस्वी यादव डरे हुए हैं और उन्हें अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं है।

उन्हें लगता है कि उनके विधायक उन्हें छोड़ देंगे और इसीलिए उन्होंने उन्हें अपने आवास पर नजरबंद कर दिया है। तेजस्वी वंशवादी राजनीति में विश्वास करते हैं। अपने ही विधायकों के साथ बंधुआ मजदूरों जैसा व्यवहार करने की मानसिकता रखते हैं। उन्हें अपने विधायकों का सम्मान करना चाहिए जैसा कि भाजपा करती है।

भाजपा अपने सभी 78 विधायकों को दो दिवसीय वर्कशॉप के लिए बोधगया ले गई है, जबकि जद-यू 12 फरवरी को महत्वपूर्ण फ्लोर टेस्ट से पहले अपने सभी 45 विधायकों को बरकरार रखने के लिए सभी प्रयास कर रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 Feb 2024 11:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story