महाकाल की नगरी पहुंची भूमि पेडनेकर, बोलीं-खुद को शिव के चरणों में किया समर्पित

मुंबई, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर हाल ही में उज्जैन स्थित महाकाल के दर्शन करने गई थीं। बुधवार को अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने खुद को पूरी तरह से महाकाल के चरणों में समर्पित कर दिया है।
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा की कुछ खास तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए। अभिनेत्री ने लिखा, "महाकाल के सामने खुद को बस समर्पण कर दिया। जय श्री महाकाल। हैप्पी दीपावली।"
अभिनेत्री का पोस्ट फैंस और उनके इंडस्ट्री के दोस्तों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। कई सेलेब्स और जानी-मानी हस्तियों ने अभिनेत्री के पोस्ट पर कमेंट कर प्रतिक्रिया भी दी।
श्री महाकाल (भगवान महाकालेश्वर) मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में स्थित भगवान शिव का एक अत्यंत प्रसिद्ध और पवित्र ज्योतिर्लिंग है। महाकाल की मूर्ति दक्षिण की ओर मुख किए हुए है, जो इसे सभी 12 ज्योतिर्लिंगों में अद्वितीय और तांत्रिक परंपरा के अनुसार विशेष बनाती है।
यह शिवलिंग मनुष्य द्वारा स्थापित नहीं किया गया है बल्कि यह अपने आप प्रकट (स्वयंभू) हुआ है। मान्यता है कि बाबा महाकाल उज्जैन के राजा हैं और उनकी मर्जी के बिना यहां कोई दूसरा राजा या शासक रात नहीं रुकता। मुख्य मंदिर तीन स्तरों पर बना है। सबसे नीचे (तहखाने में) महाकाल, पहली मंजिल पर ओंकारेश्वर और दूसरी (शीर्ष) मंजिल पर नागचंद्रेश्वर का मंदिर है।
अभिनेत्री की आगामी फिल्म की बात करें, तो वह निर्देशक संदीप सिंह की आगामी दो-भागों वाली ऐतिहासिक फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' में नजर आएंगी। इसमें वह कर्नाटक की निडर और वीर योद्धा रानी बेलावाड़ी मल्लम्मा की भूमिका निभाएंगी। फिल्म में दक्षिण भारतीय सिनेमा के स्टार ऋषभ शेट्टी छत्रपति शिवाजी महाराज की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इनके अलावा फिल्म में अर्जुन रामपाल, विवेक ओबेरॉय और शेफाली शाह भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्देशन संदीप सिंह कर रहे हैं।
यह ऐतिहासिक फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :  
