यह आखिरी मदद नहीं, सरकार आगे भी करेगी सहायता किसानों को 5,000 रुपये देने पर बोले राम कदम

यह आखिरी मदद नहीं, सरकार आगे भी करेगी सहायता किसानों को 5,000 रुपये देने पर बोले राम कदम
महाराष्ट्र में दीपावली से पहले सूखे से प्रभावित किसानों के लिए सरकार ने बड़ी राहत की घोषणा की है। राज्य कैबिनेट ने सूखा प्रभावित किसानों को 5,000 रुपये की अग्रिम आर्थिक सहायता देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सरकार का कहना है कि यह सहायता दीपावली के त्योहार को देखते हुए किसानों के परिवारों को थोड़ी राहत देने के लिए है।

मुंबई, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में दीपावली से पहले सूखे से प्रभावित किसानों के लिए सरकार ने बड़ी राहत की घोषणा की है। राज्य कैबिनेट ने सूखा प्रभावित किसानों को 5,000 रुपये की अग्रिम आर्थिक सहायता देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सरकार का कहना है कि यह सहायता दीपावली के त्योहार को देखते हुए किसानों के परिवारों को थोड़ी राहत देने के लिए है।

इस फैसले पर भाजपा विधायक राम कदम ने कहा, "ऐसे कठिन समय में किसानों के साथ खड़े रहना सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार ने पहले भी किसानों के खातों में 5,000 रुपये जमा किए थे और अब फिर से 5,000 रुपये की राशि भेजी जा रही है। यह सहायता की अंतिम किस्त नहीं है, सरकार आने वाले समय में और भी बड़ी मदद करेगी।"

राम कदम ने आगे कहा कि जो किसान कर्ज को लेकर परेशान हैं और जिन्होंने अलग-अलग छोटे-बड़े बैंकों से कर्ज लिया है, उनके घरों पर वसूली के लिए जाने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा, "यह प्राकृतिक आपदा का समय है, जिसमें किसान और उनका पूरा परिवार दुखी है। प्रदेश की 306 से अधिक तहसीलें सूखे से प्रभावित हैं। सरकार विभिन्न योजनाओं के तहत सहायता की प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है। केंद्र और महाराष्ट्र सरकार दोनों किसानों के साथ मजबूती से खड़ी हैं।"

वहीं महाराष्ट्र कैबिनेट के इस फैसले पर शिवसेना प्रवक्ता शायना एनसी ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि महायुति के नेता और नेतृत्व किसानों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील हैं।

शायना एनसी ने कहा, "हमारे नेता एकनाथ शिंदे खुद एक किसान हैं और एक साथी के तौर पर वे किसानों के सुख-दुख को अच्छी तरह समझते हैं। खासकर दीपावली के अवसर पर हमारी मांग थी कि हर किसान परिवार को 5,000 रुपये की सहायता दी जाए, ताकि वे अपने घरों में खुशी के साथ दीपावली मना सकें।"

उन्होंने कहा कि यह राशि भले ही छोटी लगे, लेकिन दीपावली जैसे त्योहार पर यह किसानों के लिए एक संबल का काम करेगी। सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी किसान परिवार त्योहार के समय खुद को अकेला महसूस न करे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story