महान जैन संत तरुण सागर महाराज की पुण्यतिथि पर नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि
नई दिल्ली, 1 सितंबर (आईएएनएस)। महान जैन संत, चिंतक और तपस्वी मुनि तरुण सागर महाराज की पुण्यतिथि पर नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "जैन मुनि राष्ट्रसंत मुनिश्री तरुण सागर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र अभिवादन।"
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "महान जैन मुनि, राष्ट्रसंत श्री तरुण सागर जी महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण नमन। अपने ओजस्वी, निर्भीक और प्रेरणादायी प्रवचनों के माध्यम से मुनि श्री ने धर्म को आचरण, आत्मसंयम और मानव कल्याण का मार्ग बताया। भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह, करुणा और आत्मशुद्धि के संदेश को उन्होंने अत्यंत सरल एवं प्रभावशाली भाषा में समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाया।"
केंद्रीय आवास, शहरी मामलों और बिजली मंत्री मनोहर लाल ने 'एक्स' पर लिखा, "सत्य, अहिंसा, करुणा की प्रतिमूर्ति महान संत एवं दार्शनिक, जैन मुनि परम पूज्य श्री तरुण सागर जी महाराज की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आपके कड़वे प्रवचनों और जीवन दर्शन ने जनमानस को सच्चाई और सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। आपकी शिक्षा-दीक्षा सदैव हमारे जीवन को आलोकित करती रहेंगी।"
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "महान जैन संत, राष्ट्रचिंतक और तपस्वी मुनि श्रद्धेय तरुण सागर जी महाराज की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। उनका चिंतन, संयमपूर्ण जीवन और सत्य, अहिंसा एवं सदाचार पर आधारित संदेश समाज को आत्ममंथन और श्रेष्ठ आचरण की प्रेरणा देता रहेगा। उनकी पावन स्मृति को कोटि-कोटि नमन।"
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "समाज में सत्य, संयम और सदाचार के मूल्यों को सशक्त करने वाले महान संत, जैन मुनि श्रद्धेय तरुण सागर जी महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन! उनके प्रेरणादायी विचार सदैव समाज को नैतिकता और सद्मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।"
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, "संत शिरोमणि, जैन मुनि, श्रद्धेय आचार्य तरुण सागर जी महाराज की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। सार्थक, सृजनात्मक और सकारात्मक दिशा देने वाले आपके प्रवचन सदैव सत्य का बोध कराते हैं और मानव कल्याण के लिए संदेशों को आत्मसात करने की प्रेरणा देते हैं।"
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया पर लिखा, "जैन धर्म के प्रख्यात मुनि तथा भारत की पावन संत परंपरा के अद्वितीय संवाहक परम पूज्य 'संत शिरोमणि' मुनि श्री तरुण सागर जी महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! जीवन को सरल, सहज और तनावमुक्त बनाने का उनका दिव्य मार्गदर्शन आज भी असंख्य लोगों को आत्मिक शांति, सकारात्मकता और संतुलित जीवन की राह दिखाता है।"
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 'एक्स' पोस्ट पर लिखा, "संत शिरोमणि जैन मुनिश्री श्रद्धेय तरुण सागर जी महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।"
बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोशल मीडिया पर लिखा, "सत्य, अहिंसा के प्रबल पथप्रदर्शक एवं दया और करुणा की प्रतिमूर्ति, सुविख्यात जैन संत व महान दार्शनिक श्रद्धेय तरुण सागर जी महाराज की पुण्यतिथि पर कोटी कोटी नमन।"
दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने लिखा, "जैन मुनि एवं राष्ट्रसंत मुनिश्री तरुण सागर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। उनके तप, त्याग, संयम और प्रेरणादायी विचार सदैव समाज एवं मानवता को सत्य, अहिंसा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे।"
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   1 Sept 2026 9:57 AM IST












